फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Doctors descend on the pitch of memories, friendship rekindled with the bat

Lucknow News: यादों की पिच पर उतरे डॉक्टर, बल्ले से जगी दोस्ती

Sun, 14 Dec 2025 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 14 Dec 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Doctors descend on the pitch of memories, friendship rekindled with the bat
पीजीआई में आयोजित पूर्व छात्र मिलन समारोह में खेले गए मैच में विजेता डॉक्टर। स्रोत ः संस्थान
लखनऊ। पीजीआई में शनिवार को आयोजित छठा पूर्व छात्र मिलन समारोह यादों, रिश्तों और खेल के रंग में सराबोर रहा। सुबह की शुरुआत पुरानी गलियों और विभागों के दौरे से हुई, जहां पूर्व छात्रों ने अपने-अपने क्लासरूम को निहारा और शरारतों व किस्सों की पोटली फिर से खोल दी।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे विभागीय भ्रमण के बाद दस बजे पीजीआई क्रिकेट मैदान पर माहौल पूरी तरह बदल गया—यहां आला की जगह बल्ला था और स्टेथोस्कोप की जगह खेल भावना। पूर्व छात्रों के बीच टेनिस-बॉल क्रिकेट मैच ने समा बांध दिया।
विज्ञापन


संस्थान के निदेशक डॉ. आरके धीमन और डीन डॉ. शालीन कुमार के नेतृत्व में बनीं दो टीमों डायरेक्टर इलेवन और डीन इलेवन ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। महिला संकाय सदस्यों में डॉ. विदुषी, डॉ. आकांक्षा वर्मा, डॉ. भानुप्रिया और डॉ. आकांक्षा अग्रवाल सहित कई सम्मानित संकाय सदस्य मैदान में उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में अन्य संस्थानों से आए विशिष्ट पूर्व छात्रों की मौजूदगी ने उत्साह दोगुना कर दिया। केजीएमयू से डॉ. अजय कुमार पटवा, लखनऊ के एंडोक्रिनोलॉजिस्ट डॉ. अरुण पांडे, मेदांता अस्पताल से डॉ. कमलेश भैसोरा और मैक्स अस्पताल से डॉ. प्रतीक मेहरोत्रा ने खेल को यादगार बनाया।


टॉस जीतकर डायरेक्टर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में 118 रन बनाए। जवाब में डीन इलेवन ने आक्रामक अंदाज दिखाते हुए 11 ओवरों में पांच विकेट से जीत दर्ज कर ली।

मैच के बाद पुरस्कार वितरण में चमके सितारे
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: डॉ. राजीव कुमार भारती

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: डॉ. अनूप कुमार
सर्वश्रेष्ठ फील्डर: कर्नल जे.एस. घुमन

सर्वश्रेष्ठ पूर्व छात्र खिलाड़ी: डॉ. प्रतीक मेहरोत्रा

सबसे अधिक चौके: डॉ. कुंतल के. दास
सबसे अधिक छक्के: डॉ. अरुण पांडे

मैन ऑफ द मैच: डॉ. संचित रुस्तगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed