{"_id":"b2fe8ad0ff4eb881f6e733f0b101da76","slug":"doctor-will-also-go-on-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल की राह पर डॉक्टर भी जाने को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल की राह पर डॉक्टर भी जाने को तैयार
अमित यादव/लखनऊ
Updated Wed, 13 Nov 2013 11:43 PM IST
विज्ञापन
डायनेमिक एश्योर्ड कॅरियर प्रोग्रेशन (डीएसीपी) सहित कई अन्य मांगों को लेकर क्रमिक अनशन कर रहे प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ अब पूर्ण कार्य बहिष्कार करेगा।
विज्ञापन
अनशन के तीसरे दिन भी शासन की तरफ से सकारात्मक रवैया न दिखने पर चिकित्सकों ने नाराजगी जताई।
बुधवार को संघ ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपनी मांगों से अवगत कराया।
संघ के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार यादव और महामंत्री डॉ. सचिन वैश्य ने कहा कि महानिदेशालय स्तर पर लगभग 70 अपर निदेशक के पद रिक्त हैं।
जिलों में कार्यवाहक सीएमएस और सीएमओ स्वास्थ्य सेवाएं संभाले हैं। दंत संवर्ग के चिकित्सक अपनी प्रोन्नति का इंतजार कर रहे हैं।
चिकित्सकों के कार्यों की सूचना और वेतन आहरण से संबंधित आदेश अव्यवहारिक हैं। जिससे चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता और संवेदनशीलता खत्म होने की आशंका है।
इसे निरस्त कर देना चाहिए। डॉ. सचिन वैश्य ने बताया कि बुधवार को गोरखपुर मंडल के चिकित्सक क्रमिक अनशन में शामिल हुए।