फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   doctor send adult message to lady doctor, case on two

महिला चिकित्सक को भेजे अश्लील मेसेज, डॉक्टर और अस्पताल निदेशक पर केस

Fri, 10 Dec 2021 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
doctor send adult message to lady doctor, case on two
लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में स्थित एक नामी अस्पताल में काम करने वाली महिला चिकित्सक से सहयोगी नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर ने अश्लील हरकत की। आरोप है कि पीड़िता ने संस्थान के निदेशक से शिकायत की तो निदेशक ने पीड़िता को ही धमकाकर भगा दिया। पीड़िता ने तालकटोरा थाने में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर व निदेशक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक तालकटोरा राकेश कुमार के मुताबिक, राजाजीपुरम इलाके में एक महिला डॉक्टर अपने परिवार के साथ रहती हैं। करीब एक साल पहले उन्होंने ठाकुरगंज हरदोई रोड स्थित एक अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक के पद नौकरी शुरू की थी। उनके मुताबिक, उनकी नौकरी के करीब छह माह बाद गोमतीनगर विनयखंड निवासी डॉ. अरुण कुमार ने उसी अस्पताल में नेफ्रोलॉजिस्ट के रूप में काम करना शुरू किया। पीड़िता का आरोप है कि शुरू से ही डॉ. अरुण का व्यवहार उनके प्रति सही नहीं था। वह उन पर अश्लील कमेंट करते थे। पीड़िता ने अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. अश्वनी सिंह को जानकारी दी लेकिन उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद डॉ. अरुण व्हाट्सएप पर अश्लील मेसेज भेजने लगे। इसके चलते पीड़िता ने उन्हें ब्लॉक कर दिया। डॉ. अरुण पीड़िता का दूसरा नंबर हासिल कर उस पर अश्लील मेसेज भेजने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि 22 अक्तूबर को डॉ. अरुण ने व्हाट्सएप मेसेज भेजा और एक होटल में बुलाया। मेसेज देख पीड़िता परेशान हो गई। पीड़िता ने अगले दिन निदेशक डॉ. अश्वनी सिंह को लिखित शिकायत की। इस पर डॉ. अश्वनी चैट पढ़कर उन पर गुस्साने लगे और आरोपित डॉक्टर का पक्ष लेते हुए धमकाया कि अगर यह बात कहीं भी बताई तो अंजाम बुरा होगा। साथ ही अस्पताल से निकल जाने की धमकी दी। वहीं आरोपी डॉ. अरुण कुमार का हौसला और बढ़ गया और वह मेसेज कर फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देने लगे। पीड़िता ने तालकटोरा थाने में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने डॉ. अरुण कुमार और अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. अश्वनी सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed