{"_id":"5d68d2b88ebc3e016d62f66e","slug":"doctor-raped-lucknow-lady-doctor-in-jhansi-till-four-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में बंधक बना लखनऊ की चिकित्सक से चार साल तक दुष्कर्म, वीडियो बना ब्लैकमेल करने का भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में बंधक बना लखनऊ की चिकित्सक से चार साल तक दुष्कर्म, वीडियो बना ब्लैकमेल करने का भी आरोप
Fri, 30 Aug 2019 01:40 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 30 Aug 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के चिनहट थाना में महिला चिकित्सक की तरफ से चार साल तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का केस झांसी के मऊरानीपुर थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है। इंस्पेक्टर सचिन कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल झांसी का था, इसलिए एसएसपी के निर्देश पर विवेचना वहीं के थाना भेज दी गई है। मऊरानीपुर थाना की पुलिस ने जांच शुरू भी कर दी है।
लखनऊ निवासी महिला चिकित्सक ने मऊरानीपुर निवासी डॉ. सौरभ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता का आरोप था कि डॉ. सौरभ ने एक दिसंबर 2014 को उपचार के बहाने उसे झांसी बुलाया था। वहां उसे बंधक बनाकर नशीली दवाएं खिलाईं और दुष्कर्म किया। महिला चिकित्सक ने डॉ. सौरभ पर 31 नवंबर 2018 तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।
उनका कहना था कि डॉ. सौरभ ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। किसी तरह वह उसके शिकंजे से छूटकर लखनऊ पहुंची और तीन फरवरी 2019 को चिनहट थाने में एफआईआर दर्ज कराई। एसएसपी के निर्देश पर मऊरानीपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्र्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि इस मामले में पीड़िता के बयान भी पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं। (इनपुट : झांसी ब्यूरो)