फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   doctor of lohia institute saved the lives of a patient

लोहिया संस्थानः स्टेंट में इनोवेशन कर दुरुस्त की दिमाग की नस, बचाई मरीज की जान

Thu, 27 Aug 2020 01:29 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 27 Aug 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
doctor of lohia institute saved the lives of a patient
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लोहिया संस्थान के न्यूरो सर्जन डॉ. कुलदीप यादव ने अब स्टेंट में इनोवेशन कर मरीज की जान बचाने में कामयाबी हासिल की है। जिस बीमारी में आमतौर पर आठ लाख का स्टेंट प्रयोग होता था, उसमें तीन लाख वाले स्टेंट को लगाकर मरीज को ठीक कर दिया है। यह सर्जरी भी बिना सिर खोले की गई है।
विज्ञापन


इसमें जांघ के रास्ते सिर तक कैथेटर ले जाकर स्थापित किया गया है। मरीज को होश आ गया है। गोरखपुर निवासी ज्ञानवती (40) को पांच दिन पहले बेहोश होने पर घरवालों ने लोहिया संस्थान में भर्ती कराया था। न्यूरो सर्जन डॉ. कुलदीप यादव ने जांच कराई तो पता चला कि एन्युरिज्म हुआ है।
विज्ञापन


दिमाग की नस फटने से एकाम नामक ब्रेन की धमनी में विकृति आ गई है। नस गुब्बारे की तरह फूल गई और रक्तस्राव हो रहा है। इसे ठीक करने के लिए आठ से नौ लाख के फ्लो डायवर्टर लगाने की जरूरत थी। परिजनों ने आर्थिक बोझ उठाने में असमर्थता जताई थी। डॉ. कुलदीप ने बताया कि सिर को बिना खोले ही जांच के रास्ते एन्युरिज्म तक पहुंचा गया। इसमें छह घंटे लग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed