फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Doctor missing, ward boy did treatment

Lucknow News: डॉक्टर नदारद, वार्ड बॉय नेे किया इलाज

Mon, 23 Dec 2024 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 23 Dec 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Doctor missing, ward boy did treatment
रायबरेली। छोटी-छोटी बीमारियों से पीड़ित रोगियों को इलाज के लिए ज्यादा दौड़भाग न करनी पड़े, इसके लिए हर रविवार को ग्रामीण स्तर पर खुले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है। अफसरों की उदासीनता से रोगियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। रविवार को ऊंचाहार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किसुनदासपुर में स्वास्थ्य मेले में चिकित्सक नहीं दिखे। मरीजों का समुचित इलाज नहीं हो सका।
विज्ञापन


ऊंचाहार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किसुनदासपुर तैनात डाॅ. कमर मुमताज गायब रहे। केंद्र पर सिर्फ वार्ड बॉय सुहानी बाबू मौजूद रहे। बुखार से पीड़ित पूरे मातादीन की राजरानी, किसुनदासपुर निवासी राम औतार, जमुनापुर चौराहा निवासी रामेश्वर को बिना दवा के लौटना पड़ा। गांव के लोगों ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर डाॅक्टर कभी नहीं आते हैं। वार्ड बाॅय अस्पताल चल रहा है। डाॅक्टर के न आने की वजह पूछी गई तो वार्ड बॉय ने बताया कि वह क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड बनाने गए हैं।
विज्ञापन


मेले में 19 मरीजों का इलाज किया गया है। बछरावां, महराजगंज, नसीराबाद, सतांव में भी मरीज कम आए। व्यवस्था चाक चौबंद नहीं दिखी। एक तरह आरोग्य मेला के नाम पर रस्म अदायगी की गई। जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदी टीकर में 57 मरीजों का इलाज किया गया। डॉक्टर सुफैल अहमद ने बताया मेले में डायरिया, बुखार, बीपी, शुगर के मरीज आए थे। इलाज के बाद दवा उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक क्षेत्र के पूरे बदलू गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर शशांक की अगुवाई में 23 मरीज का इलाज किया गया। रमेश, रोशनी, आशा, सोनू, नीरज सिंह इलाज कराने आए थे। किसी को सर्दी, बुखार तो किसी को शुगर व बीपी की समस्या थी। इस मौके पर मनोरमा, संदीप, कमलेश कुमारी, रामकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed