{"_id":"6743365cfd79d97d2101685f","slug":"doctor-married-again-by-lying-gave-triple-talaq-lucknow-news-c-13-lko1070-965275-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: झूठ बोलकर डॉक्टर ने किया दूसरा निकाह, दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: झूठ बोलकर डॉक्टर ने किया दूसरा निकाह, दिया तीन तलाक
Sun, 24 Nov 2024 07:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 24 Nov 2024 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। महिला ने डॉक्टर पति पर तीन तलाक देने और उनकी हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए सरोजनीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पति पर पहली शादी की बात छिपाकर उनसे निकाह करने का भी आरोप है।
सरोजनीनगर निवासी महिला के मुताबिक वर्ष 1998 में उनका निकाह सैनिक हाउसिंग कॉलोनी निवासी डॉक्टर लियाकत उल्ला से हुआ था। ससुराल पहुंचने पर पता चला कि पति पहले से विवाहित हैं। उनकी पत्नी, एक बेटा और बहू भी है। कुछ समय बाद ही पति व उसकी पहली पत्नी उनसे दहेज में दस लाख की मांग करने लगी। असमर्थता जताने पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आजिज आकर वह दूसरे मकान में रहने लगीं। 20 नवंबर को शाम छह बजे पति, उनकी पहली पत्नी व उनका बेटा मकान पर आ धमका।
आरोपी गाली-गलौज करते हुए मकान उनके नाम करने का दबाव बनाने लगे। विरोध पर पति ने तीन तलाक दे दिया और गला दबाकर हत्या करने का प्रयास भी किया। भाई ने उनकी जान बचाई। इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति के मुताबिक डॉक्टर लियाकत उल्ला, उनकी पहली पत्नी रशीदा, बेटे फैजान, बहू निजमा और सूफियान पर केस दर्ज किया गया है।