फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   doctor fined for not wearing helmet while driving a car

कार ड्राइवर का हेलमेट नहीं पहनने की धारा लगाकर काटा चालान

Fri, 10 Nov 2017 02:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 10 Nov 2017 02:36 PM IST
विज्ञापन
doctor fined for not wearing helmet while driving a car
काटा गया चालान - फोटो : amarujala
लखनऊ विभूतिखंड थाना में तैनात दरोगा ने कार से चल रहे डॉक्टर हिमांशु चतुर्वेदी का हेलमेट न पहनने की धारा में चालान काट दिया। बृहस्पतिवार शाम हुई इस घटना से क्षुब्ध डॉक्टर हिमांशु ने एसएसपी दीपक कुमार से शिकायत की। एसएसपी ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी बलरामपुर में तैनात हैं। बृहस्पतिवार शाम वह अपनी कार से विभूतिखंड इलाके में गए थे जहां थाना से कुछ दूर स्थित एक शॉपिंग मॉल के पास वाहन चेकिंग के दौरान उन्हें रोक लिया गया। डॉ. हिमांशु ने कार के कागजात दिखाए, इसके बावजूद दरोगा ने उनका ड्राइविंग लाइसेंस ले लिया और बिना हेलमेट पहने गाड़ी चलाने के आरोप में चालान काटकर उन्हें पर्ची थमा दी। पुलिस की इस कार्रवाई से डॉक्टर हैरत में पड़ गए। उन्होंने एसएसपी को चालान की कॉपी दिखाई जिस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed