फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   doctor beats patient's relative in district hospital of bahraich.

दर्द से तड़प रही महिला को इंजेक्शन लगाने को कहा तो लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा, वीडियो वायरल

Tue, 29 May 2018 01:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Updated Tue, 29 May 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
doctor beats patient's relative in district hospital of bahraich.
इस दौरान वहां पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। - फोटो : amar ujala

सोचिए, जब डॉक्टर ही मरीज और तीमारदारों की पीड़ा नहीं समझेंगे तो उनका कौन सहारा बनेगा। रविवार रात बहराइच के जिला अस्पताल में जो हुआ वह शर्मसार करने वाला है। एक तीमारदार ने महिला को हो रही असहनीय पीड़ा पर इंजेक्शन लगाने को कहा तो चिकित्सक भड़क गया। उसने सहयोगियों के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

विज्ञापन


इसका वीडियो वायरल हुआ तो सीएमएस सकते में आ गए। उन्होंने आरोपी डॉक्टर से जवाब तलब किया है। इस मामले में पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन


पयागपुर थाना अंतर्गत पयागपुर निवासी किरन बाजपेयी रविवार शाम को छत से गिरकर घायल हो गई थी। किरन का भतीजा उमेश दीक्षित उसे लेकर देर रात जिला अस्पताल पहुंचा। अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में डॉक्टर ने किरन के सिर में टांके लगाए। उसे असहनीय दर्द हो रहा था। उमेश का कहना है कि उसने मौसी किरन को दर्द का इंजेक्शन लगाने को कहा तो चिकित्सक भड़क उठा। उमेश के मुताबिक चिकित्सक ने सहयोगियों के संग उस पर हमला कर लात घूंसों से पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी दौड़े तो डॉक्टर ने उन्हें भी धक्का दे दिया। इस घटना के कारण जिला अस्पताल में एक घंटे तक अफरातफरी की स्थिति रही। मौके पर एकत्रित भीड़ ने किसी तरह मामला शांत किया। सोमवार सुबह उमेश ने कोतवाली पहुंचकर चिकित्सक को नामजद करते हुए तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अटल बिहारी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है।

वीडियो वायरल होने पर सकते में सीएमएस, डॉक्टर को फटकारा

doctor beats patient's relative in district hospital of bahraich.

जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में चिकित्सक और उसके सहयोगियों द्वारा तीमारदार की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ तो सीएमएस भी सकते में आ गए। सीएमएस डॉ. ओपी पांडेय ने बताया कि आरोपी चिकित्सक द्वारा तीमारदार को पीटने के मामले में जवाब तलब किया गया है। डॉक्टर को हिदायत भी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed