फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Do not take iron tablets with milk.

Lucknow News: दूध के साथ न खाएं आयरन की गोली

Mon, 06 Oct 2025 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Do not take iron tablets with milk.
कार्यक्रम में संगठन की पदा​धिकारी और मौजद महिलाएं।
लखनऊ। लखनऊ ऑब्स एंड गाइनी सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ. प्रीति कुमार के मुताबिक गर्भावस्था में एनीमिया की कमी अब भी हमारे देश में बड़ी समस्या है। सामान्य नागरिक ही नहीं, स्वास्थ्यकर्मियों में भी इसके लिए बड़ी भ्रांतियां हैं। डॉ. प्रीति कुमार रविवार को निशातगंज स्थित होटल में लखनऊ ऑब्स एंड गाइनी सोसाइटी के स्थापना दिवस समारोह में बोल रही थीं।
विज्ञापन

डॉ. प्रीति कुमार ने बताया कि हीमोग्लोबिन की मात्रा 11 होने पर एनीमिया मानना चाहिए, मगर सामान्य रूप से 10 से कम हीमोग्लोबिन होने पर ही एनीमिया माना जा रहा है। आयरन की गोली देने में भी पर्याप्त काउंसिलिंग नहीं की जा रही है। इसका नतीजा यह है कि लोग आयरन की गोली खा रहे हैं, लेकिन उन्हें इसका लाभ नहीं मिल रहा। कैल्शियम की गोली आयरन की गोली के साथ नहीं खानी चाहिए। दूध के साथ भी आयरन की गोली नहीं लेनी चाहिए। खाना खाने के कम से कम एक घंटे बाद आयरन की गोली लेनी चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रो. चंद्रावती और डॉ. सरोज व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. मालविका मिश्रा, डॉ. गीतिका नंदा सिंह और डॉ. कुशाग्र गौरव भटनागर के साथ ही लखनऊ की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

80 फीसदी महिलाओं में एनीमिया की समस्या
केजीएमयू की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ और लखनऊ ऑब्स एंड गाइनी सोसाइटी की सेक्रेटरी प्रो. सीमा मेहरोत्रा ने बताया कि क्वीन मेरी में आने वाली 80 फीसदी गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की समस्या मिलती है। एनीमिया की समस्या होने पर तमाम तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

बचाव के लिए इनका रखें ध्यान
- खाना खाने के कम से कम एक घंटे बाद आयरन की गोली खाएं
- आयरन की गोली नियमित रूप से जरूर लें
- गर्भावस्था के चौथे महीने में पेट के कीड़े वाली दवाई जरूर लें
- हीमोग्लोबिन की जांच जरूर कराएं
- खट्टी चीजों के साथ आयरन की गोली ज्यादा प्रभावी साबित होती है

कार्यक्रम में संगठन की पदाधिकारी और मौजद महिलाएं।

कार्यक्रम में संगठन की पदाधिकारी और मौजद महिलाएं।

कार्यक्रम में संगठन की पदाधिकारी और मौजद महिलाएं।

कार्यक्रम में संगठन की पदाधिकारी और मौजद महिलाएं।

कार्यक्रम में संगठन की पदाधिकारी और मौजद महिलाएं।

कार्यक्रम में संगठन की पदाधिकारी और मौजद महिलाएं।

कार्यक्रम में संगठन की पदाधिकारी और मौजद महिलाएं।

कार्यक्रम में संगठन की पदाधिकारी और मौजद महिलाएं।

कार्यक्रम में संगठन की पदाधिकारी और मौजद महिलाएं।

कार्यक्रम में संगठन की पदाधिकारी और मौजद महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed