फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Do not hide it; if a child shows signs associated with the other gender, seek a doctor's advice immediately.

Lucknow News: छिपाएं नहीं, बच्चे में दूसरे जेंडर वाले लक्षण दिखें तो तुरंत लें डॉक्टर की सलाह

Sun, 04 Oct 2026 02:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Do not hide it; if a child shows signs associated with the other gender, seek a doctor's advice immediately.
लखनऊ। लड़के के तौर पर जन्मे क्रिकेटर संजय बांगड़ के बेटे आर्यन ने हॉर्मोनल बदलाव के चलते पूरी तरह से लड़की बनना स्वीकार किया। घरवालों ने भी उनका साथ दिया और आज वह बिना शर्म और संकोच के लड़की के रूप में समाज के सामने हैं। वहीं दूसरी तरफ सामाजिक डर के चलते लोग आज भी इसे छिपाते हैं। डॉक्टरों के अनुसार अगर आपका बच्चा विपरीत जेंडर जैसा व्यवहार करे तो छिपाने के बजाय उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएं।
विज्ञापन


जेंडर परिवर्तन सर्जरी करने वाले केजीएमयू में यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर विश्वजीत सिंह के अनुसार जन्म के समय मां-बाप को बच्चे की जननांग संबंधी विकृति का पता तुरंत चल जाता है। सामाजिक लोक-लाज के फेर में वे इसे छिपाने में लगे रहते हैं। उन्हें सोचना चाहिए कि समय के साथ ही यह विकृति सभी को पता चल जाएगी। इसके बजाय अगर डॉक्टर का परामर्श लिया जाए तो संभव है कि काफी मामलों में बच्चे को पूर्ण पुरुष या पूर्ण स्त्री बनाया जा सके। हॉर्मोनल बदलावों के मामले में भी यह बात लागू होती है। बच्चे की काउंसिलिंग करके उसका आनुवांशिक लिंग पहचानकर उसे सामान्य जीवन देने का प्रयास किया जा सकता है। नाका में किशोर द्वारा मां की हत्या करने के मामले में भी यह बात लागू हो सकती थी। लिंग परिवर्तन कराकर वह सामान्य जीवन बिता सकता था।
विज्ञापन


------

कई बार मौजूद होते हैं दोनों जननांग

प्रो. विश्वजीत सिंह के अनुसार कई बार ऐसा देखा गया है कि बच्चे में स्त्री और पुरुष दोनों के जननांग मौजूद होते हैं। ऐसे मामलों बचपन में ही सर्जरी करके मरीज को पूर्ण रूप से स्त्री या पुरुष बनाया जा सकता है। इसके लिए घरवालों को बच्चे के व्यवहार का आकलन करना होता है। लड़के और लड़कियों के व्यवहार में कुछ अंतर होता है। उसके आधार पर उनका जेंडर बदला जा सकता है। इससे वह बाकी जीवन समाज में खुलकर बिता सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed