फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Do not convert the police station into a shop, Divisional Commissioner is strict on illegal encroachments

Lucknow News: थाने को न बनाएं दुकान, अवैध कब्जों पर मंडलायुक्त सख्त

Sun, 16 Feb 2025 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Do not convert the police station into a shop, Divisional Commissioner is strict on illegal encroachments
तहसील में शिकायतें सुनतीं मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब।

विज्ञापन

मलिहाबाद। समाधान दिवस के तहत तहसील में शनिवार को फरियादियों की सुनवाई करते हुए मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने मातहतों को फटकार लगाई। कहा, शिकायतों का निस्तारण कर पीड़ितों से फीडबैक लें। पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा, थाने को दुकान न बनाएं।



जमीनी विवाद में एक पक्षीय कार्रवाई न करें। समाधान दिवस में पीडब्ल्यूडी के अभियंता, लेखपाल के अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस देने व भविष्य में गलती दोहराने पर वेतन कटौती के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


गोपालपुर गांव से आए फरियादी निर्मल ने बताया कि प्रधान व लेखपाल ने भाई और उन पर अवैध कब्जे की कार्रवाई करवा दी। इससे ब्लॉक स्तरीय नौकरी में वे चयनित नहीं हो सके। बड़े भाई दिव्यांग हैं, जिनका जमीन पर वाजिब कब्जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिहरपुर गांव निवासी ने बताया कि मां, पांच माह से पिता का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए ब्लॉक के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन वीडीओ काम नहीं कर रहे हैं। मंडलायुक्त ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed