फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Do any work only after taking advice from elders

Lucknow News: बड़ों की सलाह लेकर ही करें कोई काम

Fri, 20 Jun 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 20 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Do any work only after taking advice from elders
जायस के रामलीला मैदान में श्रीराम कथा सुनते श्रद्धालु। स्रोत- आयोजक
फुरसतगंज (अमेठी)। आज के दौर की युवा पीढ़ी अपने से बड़ों का अपेक्षित सम्मान नहीं कर रही है। घर के बड़े व बुजुर्गों से किसी भी बड़े आयोजन या फिर काम में राय तक नहीं ली जाती है। इसी का प्रतिफल है कि युवा पीढ़ी भटक रही है। काम में बड़े व बुजुर्गों से सलाह लेकर उनका सम्मान करें और अनुभव का लाभ लेकर सही राह पर आगे बढ़ें। ये बातें प्रवाचक आराधना देवी ने जायस के रामलीला मैदान में श्रीराम कथा के दौरान श्रद्धालुओं से कहीं।
विज्ञापन




प्रवाचक ने सुग्रीव और राम की मित्रता में हनुमान के प्रयास को विस्तार से बताया। कहा कि बालि एक शक्तिशाली राजा था, जिसे उसके छोटे भाई सुग्रीव से ईर्ष्या थी और उसने सुग्रीव की पत्नी को भी छीन लिया था। राम ने बालि को मारकर सुग्रीव को किष्किंधा का राजा बनाया। सुग्रीव के योद्धाओं को संपाती ने बताया कि माता सीता लंका स्थित त्रिकूट पर्वत पर हैं। जामवंत ने हनुमान को लंका जाने का आदेश दिया। हनुमान ने कहा कि हे जामवंत मुझे उचित सलाह दें कि मैं क्या करूं। तब जामवंत ने कहा कि लंका जाकर माता सीता का पता लगाकर राम को बताओ।
विज्ञापन



प्रवाचक ने कहा कि राम कथा से शिक्षा लेनी चाहिए कि संगठन हो या परिवार, उसमें बुजुर्ग या बड़े से सलाह लेकर ही कोई काम करना चाहिए। हनुमान जी लंका के लिए सीता की खोज के लिए रवाना हो गए। इस पर पंडाल जय श्रीराम, जय हनुमान के उद्घोष से गूंज उठा। इस मौके पर महेश शास्त्री, विपिन बिहारी अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, आशा और विजय अग्रवाल, आशीष गिरी, पवन अग्रवाल, महेश सोनकर, अंजनी सोनी, सुनील, घनश्याम माहेश्वरी, प्रियंका, रचना, विनय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed