{"_id":"39ff01745d285d553051718623e69d8c","slug":"dmrc-ready-for-lucknow-metro","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो के लिए दिल्ली की ‘ना’ पर डीएमआरसी की ‘हां’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो के लिए दिल्ली की ‘ना’ पर डीएमआरसी की ‘हां’
ऋषि मिश्र/लखनऊ
Updated Sat, 23 Nov 2013 11:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार भले ही लखनऊ मेट्रो निर्माण के लिए मना कर चुकी है, लेकिन डीएमआरसी इसके लिए मन बना चुका है।
विज्ञापन
इंतजार चुनाव आचार संहिता खत्म होने का है, इसके खत्म होते ही लखनऊ का काम टर्न की के आधार पर किए जाने की योजना है।
इस मुद्दे पर डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह और मेट्रो सेल के चेयरमैन राजीव अग्रवाल के बीच इस मुद्दे पर बात हुई।
वार्ता के दौरान एमआरसी ने स्पष्ट तौर पर लखनऊ का काम करने की इच्छा जाहिर की है।
राजीव अग्रवाल ने बताया कि, फिलहाल दिल्ली सरकार की ओर से पत्र लिख कर यह कहा गया है कि दिल्ली के बाहर कहीं भी डीएमआरसी कोई काम न ले।
पढ़ें- मेट्रो रेल परियोजना के लिए जल्द मिलेंगे 70 करोड़ रुपये
इसकी औपचारिक जानकारी उनको दी गई। उन्होंने कहा कि इस तरह का पत्र पहले जयपुर और कोच्चि में मेट्रो निर्माण के समय भी जारी किया जा चुका है।
इसके बाद में बोर्ड प्रस्ताव के जरिए काम किया गया था। इसी तर्ज पर आठ दिसंबर को जब आचार संहिता खत्म हो जाएगी तो डीएमआरसी की ओर से बोर्ड प्रस्ताव किया जाएगा।
विज्ञापन
पढ़ें- 23 को तय होगा, डीएमआरसी का काम
इसके जरिए लखनऊ मेट्रो का काम डीएमआरसी कर सकेगा, इस आशय की सहमति मिल जाएगी।
राजीव अग्रवाल ने उम्मीद जताई कि डीएमआरसी में लखनऊ मेट्रो निर्माण का प्रस्ताव जरूर पास किया जाएगा।
जल्द मिलेगी सहमति
राजीव अग्रवाल ने बताया कि, दिल्ली में लखनऊ मेट्रो परियोजना को सैद्धांतिक सहमति दिए जाने की फाइल तेजी से चल रही है।
रेलवे और एक अन्य विभाग छोड़ कर बाकी सभी की सहमति मिल गई है। जहां से भी जो भी सवाल पूछे गए हैं, उनके जवाब तैयार करवाए जा रहे हैं।
बहुत जल्द ही केंद्र सरकार मेट्रो परियोजना को सैद्धांतिक सहमति दे देगी।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...