फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DMRC gets go ahead, dm-municipal commissioner in committee

नहीं बदला LMRC का नाम, मिली 150 एकड़ जमीन

Wed, 18 Sep 2013 01:40 PM IST
ऋषि मिश्र/लखनऊ
ऋषि मिश्र/लखनऊ Updated Wed, 18 Sep 2013 01:40 PM IST
विज्ञापन
DMRC gets go ahead, dm-municipal commissioner in committee

लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन (एलएमआरसी) से जुड़ी तमाम कवायदें बुधवार को कामयाब साबित हुईं।

विज्ञापन


लखनऊ मेट्रो सेल के चेयरमैन राजीव अग्रवाल ने पॉवरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए स्पेशल पर्पज व्हीकल के गठन का प्रस्ताव आज हाईपावर कमेटी की मीटिंग में रखा।

इस बैठक में डीएमआरसी ने एसपीवी को लेकर जो 204 नियमों का संविधान बनाया है, उसको भी हरी झंडी दिखा दी गई।


स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन (एलएमआरसी) के लिए 204 नियमों का एक संविधान बनाया गया है।

इस मीटिंग में यह भी तय हुआ कि एलएमआरसी में लखनऊ के डीएम और नगर आयुक्त भी सदस्य के तौर पर शामिल होंगे। इतना ही नहीं, चक गजरिया क्षेत्र की 150 एकड़ जमीन भी एलएमआरसी के हवाले कर दी गई है।


इस मीटिंग में एक बड़ा फैसला मेट्रो के नाम को लेकर भी हुआ। इसमें मेट्रो का नाम बदलने के प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा गया कि लखनऊ के लोग अब एलएमआरसी से जुड़ चुके हैं, इसलिए नाम जस का तस ही रहेगा।
विज्ञापन


विकीपीडिया पर जानिए मेट्रो की प्रोग्रेस रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि संविधान के मुताबिक एलएमआरसी न केवल लखनऊ बल्कि उत्तर प्रदेश भर के लिए रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम का निर्माण और संचालन करने वाली एक एजेंसी होगी। इसमें एक चेयरमैन होगा निदेशकों का एक मंडल भी होगा।

इनमें प्रमुख सचिव आवास, प्रमुख सचिव वित्त, सचिव आवास और एलडीए उपाध्यक्ष होंगे। यह स्थाई निदेशक होंगे। जबकि इनके अतिरिक्त 10 अन्य निदेशक भी बोर्ड में शामिल किए जाएंगे। एक वार्षिक आम सभा के अलावा समय समय पर बोर्ड मीटिंग होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed