फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DM took Action

प्रसूताओं को बधाईपत्र न देने पर सीएमओ से जवाब-तलब

Sun, 07 Jul 2019 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
DM took Action
रायबरेली-खीरों। सरकारी अस्पतालों में बेटियों का जन्म होने पर प्रसूताओं को बधाईपत्र देने के आदेश को स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने शुरू ही नहीं किया। शनिवार को डीएम नेहा शर्मा और एसपी सुनील कुमार सिंह सीएचसी खीरों का निरीक्षण करने पहुंचे तो मनमानी उजागर हो गई। प्रसूताओं ने डीएम को बताया कि उन्हें बधाईपत्र नहीं दिया गया।
विज्ञापन

मामले में गंभीर रुख अपनाते हुए डीएम ने सीएमओ को नोटिस जारी करके मामले में जवाब मांगने के आदेश दिए। इसके अलावा सीएचसी के डॉक्टरों व स्टाफ को भी फटकार लगाई।
विज्ञापन

डीएम नेहा शर्मा ने पहल करते हुए सरकारी अस्पतालों में बेटियों का जन्म होने पर प्रसूताओं को बधाईपत्र देने के आदेश दिए हैं। यह व्यवस्था बीती एक जुलाई से शुरू भी कर दी, लेकिन शनिवार को डीएम खीरों सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंची तो उनके आदेश का अनुपालन कहीं भी नहीं मिला। वार्ड में पहुंचकर डीएम ने प्रसूताओं से बधाईपत्र के संबंध में जानकारी ली। प्रसूताओं ने बधाईपत्र न मिलने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षक ने भी ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया। इस पर नाराज डीएम ने सीएमओ डॉ. डीके सिंह को नोटिस देकर मामले में जवाब मांगने के आदेश दिए। डीएम ने दवा भंडार व वितरण कक्ष, दंत विभाग, महिला वार्ड, ओपीडी, एक्स-रे कक्ष आदि का निरीक्षण किया। लोगों ने डीएम को बताया कि दंत, नेत्र चिकित्सक, बाल रोग विशेषज्ञ व सर्जन के न होने से इलाज कराने के लिए 35 किमी दूर रायबरेली जाना पड़ता है। मामले में डीएम ने डॉक्टरों के संबंध में रिपोर्ट भी तलब की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed