फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DM oncopathology study will start in KGMU

Lucknow News: केजीएमयू में शुरू होगी डीएम आंकोपैथोलॉजी की पढ़ाई

Wed, 05 Feb 2025 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
DM oncopathology study will start in KGMU
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के पैथोलॉजी विभाग में जल्द ही डीएम आंकोपैथोलॉजी की पढ़ाई शुरू होने वाली है। इसके लिए विभाग ने संस्थान के माध्यम से राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को आवेदन किया है। इसमें तीन पोस्ट डॉक्टोरल सर्टिफिकेट कोर्स (पीडीसीसी) के आवेदन भी शामिल हैं।
विज्ञापन


पैथोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. उमाशंकर सिंह के मुताबिक, कैंसर तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए इसकी पहचान भी बेहद जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए डीएम आंकोपैथोलॉजी पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना है। इसके जरिये खून की जांच से कैंसर का पता लगाने के लिए विशेषज्ञ तैयार करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

एआई से पकड़ी जाएंगी खून की बीमारियां

विभाग ने इसके साथ ही तीन पोस्ट डॉक्टोरल सर्टिफिकेट कोर्स (पीडीसीसी) के लिए भी आवेदन किया है। ये पीडीसीसी पैथोलॉजी एंड लैबोरेटरी मेडिसिन, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस इन हिमेटोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एंड एडवांस्ड केमिकल एंड क्लीनिकल पैथोलॉजी में शुरू होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed