फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DM kanpur to investigate jalpari issue.

'जलपरी' के 570 किमी तैरने की दावे की जांच करेंगे कानपुर के डीएम

Sun, 04 Sep 2016 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 04 Sep 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
 DM kanpur to investigate jalpari issue.
जलपरी श्रद्घा - फोटो : amar ujala

उप्र बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने जलपरी के रूप में प्रचारित की गई श्रद्धा शुक्ला के मामले की जांच कानपुर डीएम को करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने उन्हें पता लगाने को कहा है कि क्या वह सच में सात दिन के अंदर गंगा में तैर कर कानपुर से वाराणसी तक अलग-अलग भाग में 570 किमी की यात्रा पूरी कर रही है या फिर उसके पिता झूठा प्रचार करके पैसा कमाने के लिए यह सब कर रहे हैं।

विज्ञापन


एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी ने इलाहाबाद में यह आरोप लगाया था कि श्रद्धा शुक्ला के तैर कर कानपुर से वाराणसी जाने की बात उसके पिता द्वारा प्रचारित की जा रही है, लेकिन यह झूठ है।
विज्ञापन


श्रद्धा को नदी में थर्माकोल की शीट व नाव के सहारे आगे बढ़ाया जा रहा है। वहीं, जनता के सामने आने पर उसे नदी में उतार दिया जा रहा है। कापड़ी ने इसके साक्ष्य के तौर पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रस्तुत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका संज्ञान लेते हुए आयोग की सदस्य नाहिद लारी खान ने लखनऊ में कहा, डीएम यह भी जांच करेंगे कि कापड़ी कहीं श्रद्धा के खिलाफ डॉक्यूमेंट्री के जरिए कोई साजिश तो नहीं कर रहे?

अधिकारों व हितों का हनन न होने देने के आदेश

 DM kanpur to investigate jalpari issue.

दूसरी ओर कानपुर जिला बाल संरक्षण यूनिट को निर्देश दिया है कि वह श्रद्धा के बारे में स्टडी करके कानपुर बाल कल्याण समिति को रिपोर्ट दे। आयोग ने साथ ही विशेष हिदायत दी है कि बालिका के अधिकारों और हितों का कोई हनन नहीं होना चाहिए।

कापड़ी को भी दिए निर्देश
आयोग ने विनोद कापड़ी को भी कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जो आरोप उन्होंने लगाए हैं, उसके साक्ष्य आयोग को तुरंत उपलब्ध करवाएं। आयोग ने उनसे कहा है कि वह लिखित रूप से अपना पक्ष तत्काल भेजें।

फेल्प्स के बूते की भी नहीं यह रफ्तार
ओलंपिक में 21 स्वर्ण पदक विजेता अमेरिका के माइकल फेल्प्स दो सौ मीटर की तैराकी 1.54.66 मिनट में पूरा कर रिकॉर्ड बनाते हैं।

वह इसी गति से रोजाना 13 घंटे से अधिक समय तक तैराकी करते हैं तो 570 किलोमीटर का सफर सात दिन में तय कर सकते हैं लेकिन तैराक प्रशिक्षकों का मानना है कि जैसे-जैसे दूरी बढ़ेगी तैरने की रफ्तार कम हो जाएगी। इसलिए कानपुर की जलपरी के अभियान पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पिता ने माना, नाव पर बिठाया जाता है

 DM kanpur to investigate jalpari issue.

श्रद्धा शुक्ला के पिता ललित शुक्ला ने कहा कि यह बात सही है कि बच्ची को हर 10 -15 किमी दूरी पर नाव पर बैठाया गया। ऐसा इसलिए क्योंकि बच्ची के शरीर पर बार-बार ग्लिसरीन लगानी पड़ती है। पानी में मिट्टी बहुत है, इससे त्वचा कटने लगती है।

विनोद कापड़ी ने बगैर अनुमति लिए हमारा वीडियो शूट किया। मैंने उन्हें रोका तो उन्होंने मुंह बंद रखने को दो लाख रुपये की मांग की थी। बेटी का रिकार्ड लिम्का बुक में दर्ज है। ये ऐसे ही तो दर्ज नहीं हो गया।

श्रद्घा के पिता ने दी धमकी
टीवी पत्रकार विनोद कापड़ी ने जलपरी श्रद्धा शुक्ला के पिता ललित शुक्ला पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वे जलपरी पर वृत्त चित्र तैयार कर रहे हैं। सब कुछ कैमरे में रिकॉर्ड है। उन्होंने इस बारे में मिर्जापुर पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा है। इससे पहले उन्होंने जलपरी के अभियान धोखाधड़ी बताया था।

एसपी मिर्जापुर अरविंद सेन ने बताया कि विनोद कापड़ी नामक व्यक्ति ने फोन करके सूचना दी है कि जलपरी श्रद्धा शुक्ला के पिता ललित शुक्ला ने धमकी दी है कि अगर उन्होंने डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई तो उनको पुत्री के साथ छेड़खानी और पिटाई करने के मुकदमे में फंसा देंगे।

लक्ष्य पूरा करके ही दम लूंगी : जलपरी

 DM kanpur to investigate jalpari issue.

वहीं, कानपुर से काशी तक गंगा में 570 किलोमीटर तैराकी अभियान पर निकली जलपरी श्रद्धा शुक्ला ने शनिवार को सुबह आठ बजे छानबे इलाके के गोगांव घाट से आगे के सफर की शुरुआत की।

कहा कि वह इस कठिन लक्ष्य को पूरा करके ही दम लेगी। श्रद्धा की झलक पाने के लिए घाटों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। शाम पांच बजे तक जलपरी विंध्याचल के बबुराघाट पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed