{"_id":"6019b1df8ebc3e35b71e976c","slug":"dm-in-action-lucknow-news-lko5628938135","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैलो! मैं डीएम बोल रहा हूं, शिकायत दूर हुई या नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैलो! मैं डीएम बोल रहा हूं, शिकायत दूर हुई या नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेलो! मैं डीएम लखनऊ अभिषेक प्रकाश बोल रहा हूं, आपने 16 जनवरी को समाधान दिवस में वरासत से जुड़े मामले को निस्तारित कराने का आवेदन किया था। क्या आपका काम पूरा हुआ? डीएम ने यह सवाल शिकायतकर्ता कैलाश से पूछा तो जबाव मिला, नहीं। इससे बिफरे डीएम ने एसडीएम मोहनलालगंज व तहसीलदार को कड़ी फटकार लगाई। एसडीएम विकास सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तहसीलदार निखिल का वेतन रोकने का निर्देश जारी कर दिया।
डीएम मंगलवार को समाधान दिवस में भाग लेने मोहनलालगंज तहसील पहुंचे थे। उन्होंने पांच शिकायतकर्ताओं के मोबाइल पर कॉल कर उनकी शिकायत के निस्तारण के बारे में जानकारी ली। इनमें से सिर्फ एक ने ही सात दिन में शिकायत दूर हो जाने पर संतुष्टि जताई, जबकि बाकी चार ने सुनवाई न होने की बात कही। डीएम ने तहसील कर्मियों व अफसरों को चेताया कि शासन की प्राथमिकता में शामिल समाधान दिवस से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। किसानों ने बताया कि 15 जनवरी से ब्लॉक क्षेत्र में खरीद केंद्रों से किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा। किसान पोर्टल का संचालन भी बंद कर दिया गया है। इससे खरीद केंद्रों पर पहुंचने वाले किसानों को काफी परेशानी हो रही है। डीएम ने तत्काल खरीद प्रक्रिया शुरू कराने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि अब संपूर्ण समाधान दिवस के बाद हर तहसील में सभी लेखपालों के कार्यों की नियमित तौर पर समीक्षा होगी। मंगलवार को आयोजित समाधान दिवस में सदर, मोहनलालगंज, मलिहाबाद, बीकेटी व सरोजनीनगर तहसीलों में कुल 617 मामले दर्ज हुए।
अवैध कब्जा हटवाने को लगाने पड़ रहे चक्कर
शिकायतों की सुनवाई को डीएम के आने की जानकारी बाद मोहनलालगंज तहसील पहुंचे गुलास खेड़ा निवासी रणजीत ने बताया कि साहेब बीते दो माह से जल निकासी व सार्वजनिक रास्ते में हुए अवैध कब्जे को हटवाने की गुहार लगा रहा हूं, लेकिन पूर्व प्रधान के प्रभाव के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
खेत हथिया रहे दबंगों पर कार्रवाई नहीं
समाधान दिवस में पहुंचे अतरौली गांव निवासी रतनू लाल ने बताया कि बीते अक्तूबर माह में गांव स्थित खेत की जमीन को कुछ दबंगों ने हथिया लिया था। खेतों में खड़ी फसल नष्ट कर प्लॉटिंग तक शुरू कर डाली, लेकिन पुलिस से लेकर तहसील के अधिकारी सिर्फ दौड़ा रहे हैं।