फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DM expressed displeasure over fewer malnourished children being sent to rehabilitation centers

Lucknow News: कुपोषित बच्चे पुनर्वास केंद्र कम भेजे जाने पर डीएम ने जताई नाराजगी

Sun, 27 Jul 2025 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure over fewer malnourished children being sent to rehabilitation centers
लखनऊ। गोसाईंगंज-मोहनलालगंज क्षेत्र से कुपोषित बच्चे पोषण पुनर्वास केंद्र कम रेफर होने पर डीएम ने नाराजगी जताई है। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया है कि वह कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उन्हें बलरामपुर या लोहिया में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र भेजें।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के दौरान डीएम ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान की भी समीक्षा की। उन्होंने इंटौजा-बीकेटी सीएचसी प्रभारियों के भी पेच कसे। माह भर में सीएचओ की उपस्थित कम होने पर डीएम ने हाजिरी रजिस्टर तलब किया है। नए पोस्टमार्टम हाउस का प्रपोजल तैयार कर संबंधित अधिकारी को भेजने निर्देश दिए। साथ ही सभी स्वास्थ्य इकाइयों को जननी सेवा योजना के तहत समय से भुगतान करने और केजीएमयू व रानी अवंतीबाई जिला महिला अस्पताल को शत प्रतिशत भुगतान के निर्देश दिए गए
विज्ञापन


अफसरों को क्षेत्र में भेजकर समस्या का कराए निदान
डीएम ने काकोरी, मोहनलालगंज, नगराम, मोहनलालगंज और मलिहाबाद में नियमित टीकाकरण अभियान की समीक्षा करते हुए सीएमओ को निर्देश दिया कि जिस क्षेत्र में कोई भी राष्ट्रीय कार्यक्रम संचालन में दिक्कत आ रही है तो उसका निराकरण कराएं। इसके लिए अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों की ड्यूटी तय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed