फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dm anil pathak helped a accidental women in faizabad

जिलाधिकारी की दरियादिली, घायल महिला को अपनी गाड़ी में लेकर पहुंचे अस्पताल

Fri, 13 Jul 2018 12:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 13 Jul 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
dm anil pathak helped a accidental women in faizabad
चौपाल में उपस्थित जिलाधिकारी

फैजाबाद के जिलाधिकारी अनिल पाठक गुरुवार को सड़क पर घायल पड़ी महिला के लिए देवदूत बनकर पहुंच गए। उन्होंने घायल महिला को अपने हाथों से उठाकर गाड़ी में बैठाया और अस्पताल पहुंचाया। महिला की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जिलाधिकारी रुदौली कोतवाली क्षेत्र के मांगी चांदपुर गांव की चौपाल में हिस्सा लेने गए थे। बुधवार शाम करीब छह बजे वहां से लौटते वक्त लखनऊ-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग रौनाही थाना क्षेत्र के गोड़वा के पास उनकी नजर एक घायल महिला पर पड़ी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने ड्राइवर को रुकने को कहा और नीचे उतर कर महिला के पास पहुंच गए। महिला की हालत गंभीर देख उन्होंने तत्काल उसे अपनी गाड़ी में बैठाया और लेकर अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी के जिला अस्पताल पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया। सीएमओ समेत पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और महिला के इलाज में जुट गया।

इलाज के दौरान जिलाधिकारी मौके पर खड़े रहे और स्वास्थ्य कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश भी देते रहे। जिलाधिकारी करीब दो घंटे तक जिला अस्पताल में मौजूद रहे।

रौनाही थाना प्रभारी राजेश सिंह के मुताबिक घायल महिला अर्ध विक्षिप्त है। उसे तहसीनपुर टोल प्लाजा के आसपास पिछले कई महीनों से देखा जा रहा था। संभव है कि कोई गाड़ी उसे टक्कर मारकर भाग गई होगी।


इसकी सूचना पुलिस विभाग को मिली थी, लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती जिलाधिकारी महिला को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हो गए। पुलिस मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज पुलिस खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed