फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DM and Mayor take stock of city amidst heavy rain in Lucknow

लखनऊ: भारी बारिश में डीएम व महापौर ने लिया शहर का जायजा, जलभराव वाले इलाकों में पंप से पानी निकालने के निर्देश

Sat, 26 Sep 2026 07:50 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 26 Sep 2026 07:50 PM IST
सार

राजधानी में भारी बारिश के बीच डीएम व महापौर ने शहर का जायजा लिया। जलभराव वाले इलाकों में सभी पंपिंग स्टेशनों को 24 घंटे चालू रखकर पंप से पानी निकालने के निर्देश दिए। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
DM and Mayor take stock of city amidst heavy rain in Lucknow
लखनऊ में बारिश के बाद सड़क पर भरा पानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

राजधानी लखनऊ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच जिलाधिकारी विशाख जी ने नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ शनिवार को शहर के जलभराव वाले इलाकों का जायजा लिया। उन्होंने पानी निकालने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


डीएम ने गोमतीनगर के बाढ़ पंपिंग स्टेशन, जनेश्वर मिश्र रेलवे अंडरपास, ग्वारी चौराहा, हुसड़िया चौराहा, हैनीमैन चौराहा, कठौता झील के पास, हाईकोर्ट-आईजीपी रोड, विजयपुर अंडरपास, इकाना स्टेडियम, अहिमामऊ, लेखराज मार्केट और टेढ़ी पुलिया समेत कई स्थानों का जायजा लिया। जनेश्वर मिश्र रेलवे अंडरपास और कठौता झील के पास पंप लगाकर पानी निकाला जा रहा था।

विज्ञापन

टीमों को पंपिंग उपकरणों के साथ मौके पर भेजने के निर्देश

इसके बाद उन्होंने गोमती नगर, खदरा और जानकीपुरम के बाढ़ पंपिंग स्टेशनों का भी निरीक्षण किया। नगर आयुक्त को सभी पंपिंग स्टेशन 24 घंटे पूरी क्षमता से चलवाने, जलभराव की सूचना मिलते ही टीमों को पंपिंग उपकरणों के साथ मौके पर भेजने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में पेड़ गिरने की सूचना प्राप्त हो, वहां टीम तत्काल भेजकर पेड़ हटाएं।

कंट्रोल रूम से लाइव निगरानी का किया निरीक्षण

डीएम ने स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर वहां से लाइव स्ट्रीमिंग के जरिये की जा रही शहर के सभी पंपिंग स्टेशनों की निगरानी का जायजा लिया। ग्रामीण क्षेत्रों में एसडीएम और बीडीओ तथा शहरी क्षेत्रों में नगर निगम अधिकारियों को जलभराव की सूचना मिलते ही टीम और पंप मौके पर भेजने को कहा।

इन नंबरों पर दें समस्या की सूचना

नगर निगम ने बारिश, जलभराव, पेड़ गिरने से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम का टोल फ्री नंबर 1533 जारी किया है। इसके अलावा लोग 9219902911, 9219902912, 9219902913 एवं 9219902914 पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
 
विज्ञापन

बारिश के बीच जलभराव का हाल जानने पहुंची महापौर

महापौर सुषमा खर्कवाल ने शनिवार को बारिश के बीच शहीद भगत सिंह-प्रथम वार्ड के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने जल निकासी और जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों को नालियों व नालों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। 

महापौर ने कहा कि बारिश के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए और। जलभराव की सूचना मिलने पर नगर निगम की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करें। इस दौरान पार्षद कल्पना वर्मा समेत नगर निगम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed