{"_id":"6ac17108029ab7e3630b32b3","slug":"dm-and-jcp-visit-flood-affected-areas-of-bkt-lucknow-news-c-13-lko1096-1949260-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बीकेटी के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे डीएम, जेसीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बीकेटी के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे डीएम, जेसीपी
विज्ञापन
बीकेटी के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे डीएम।
लखनऊ। गोमती का जलस्तर बढ़ने से बीकेटी तहसील के लासा, बहादुरपुर, सुल्तानपुर, अकड़िया मऊ समेत आसपास के गांवों में भरा पानी थोड़ा कम जरूर हुआ है, लेकिन पीड़ितों की मुश्किलें बरकरार हैं। प्रभावित परिवारों के आवागमन व लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए 30 नावों की व्यवस्था की गई है। चार राहत शिविर एवं सहायता केंद्र भी बनाए गए हैं।
यहां प्रभावित लोगों को भोजन और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। डीएम विशाख जी ने संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार के साथ नाव से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। डीएम ने राहत कार्य में किसी तरह की लापरवाही नहीं होने देने के निर्देश दिए।
डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने भी प्रभावित गांवों में पहुंच कर आवश्यक दवाओं की किट और क्लोरीन की गोलियां बांटीं। पशुपालन विभाग ने पशुओं के लिए हरे चारे और भूसे की व्यवस्था की है। पशु चिकित्सकों की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर पशुओं का उपचार कर रही हैं।