{"_id":"571385c04f1c1b702010fbde","slug":"dl-of-bike-and-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब फिर एक साथ बन सकेगा बाइक व कार का डीएल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब फिर एक साथ बन सकेगा बाइक व कार का डीएल
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 17 Apr 2016 06:16 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Rajan Rai
परिवहन विभाग ने शनिवार से ट्रायल पर एक माह तक बाइक और कार का अलग-अलग ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनाने की नई व्यवस्था शुरू की है।
विज्ञापन
लेकिन विभाग ने बाइक के साथ कार का भी डीएल बनाने का विकल्प फिर से खोल दिया है।
इस संबंध में शनिवार को प्रदेश के सभी संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) को आदेश दे दिया गया है।
लखनऊ के आरटीओ सगीर अहमद ने बताया कि 15 मई तक वैसे तो बाइक और कार के डीएल को अलग-अलग बनाने को प्राथमिकता दी जाएगी, लेकिन कोई अगर बाइक व कार का डीएल एक साथ बनवाने का आवेदन करेगा तो उसे भी स्वीकार किया जाएगा।
विज्ञापन