फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Diyas from all over the country eill be light up in Diwali.

अयोध्या: देश भर से आए दीयों से बढ़ेगी दीपोत्सव की आभा, चलाया जा रहा है ‘एक दीया मेरा भी’ अभियान

Tue, 10 Nov 2020 12:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 10 Nov 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
Diyas from all over the country eill be light up in Diwali.
अयोध्या में दीपोत्सव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

रामनगरी में होने वाला चौथा दिव्य दीपोत्सव अयोध्या के लिए बेहद खास होने जा रहा है। देश के विभिन्न प्रदेशों से आने वाले एक लाख दीप दीपोत्सव की चकाचौंध और गरिमा को चार चांद लगाएंगे। ये दीप अयोध्या में ‘एक दीया मेरा भी’ अभियान के तहत एकत्र किए जा रहे हैं। इसके लिए एक एफएम चैनल ने भी अभियान चलाया था। अब नगर निगम इन दीपों को जलाने की व्यवस्था करेगा। देश के चुनिंदा रेडियो जॉकी भी रामनगरी आकर दीप जलाने में अपना सहयोग देंगे।

विज्ञापन


अयोध्या में 13 नंवबर को आयोजित होने जा रहे दीपोत्सव को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए नगर निगम प्रशासन प्रयासरत है। ‘एक दीया मेरा भी’ अभियान के तहत गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, आंध्रप्रदेश समेत आठ प्रदेशों से अब तक 70 हजार दीप एकत्रित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

 
इंदौर, जयपुर, नागपुर, अहमदाबाद, गाजियाबाद, देहरादून, मुंबई, चेन्नई समेत कई महानगरों के लोगों ने दीप भेजने में काफी रुचि दिखाई है। 11 नंबर तक इन दीपों की संख्या एक लाख के ऊपर जा सकती है। ये सभी दीप दीपोत्सव में राम की पैड़ी पर जलाए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने विशेष घाट चयनित कर लिए हैं। वैसे, इस बार अयोध्या में साढ़े पांच लाख दीप जलाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर नगर आयुक्त अयोध्या विशाल सिंह का कहना है कि संबंधित संस्था की ओर से एक लाख तक दीप एकत्रित होने की बात बताई जा रही है। इन दीपों को श्रद्धाभाव से जलवाने का कार्य नगर निगम प्रशासन करेगा।

सरयू तट से लेकर मठ-मंदिरों तक भक्तों की कतार

राममंदिर के हक में आए सुप्रीम फैसले की पहली वर्षगांठ पर सरयू तट से लेकर मठ-मंदिरों तक भक्तों की कतार लगी रही। श्रीराम जन्मभूमि, राम की पैड़ी, सरयू घाट व रामकथा पार्क में दीपोत्सव को लेकर भी उल्लास नजर आया। लोग मंदिर निर्माण के साथ-साथ अयोध्या के विकास को लेकर खासे उत्साहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed