फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Diwali: Railways runs special trains for confirmed tickets, extra coaches will also be installed

दीपावली: कन्फर्म सीट के लिए रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, लगाए एक्सट्रा कोच, जानिए किन ट्रेनों में है गुंजाइश

Fri, 10 Nov 2023 07:25 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 10 Nov 2023 07:25 PM IST
सार

रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिसमें अतिरिक्त बोगियां लगाई जाएंगी। पूर्वोत्तर रेलवे ने जनरल बोगी लगाने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
Diwali: Railways runs special trains for confirmed tickets, extra coaches will also be installed
रेलवे टिकट देने की कर रहा है खास तैयारी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 दीपावली व भैया दूज के लिए यूपी आने वालों का सिलसिला शुरू हो गया है। चारबाग, लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशनों पर दिल्ली व मुम्बई से पैसेंजर लौट रहे हैं। वहीं बस अड्डों से भी पैसेंजरों की आवाजाही बढ़ रही है। हालांकि, त्यौहार बाद दिल्ली, मुम्बई लौटने वालों के लिए कन्फर्म टिकटों की मारामारी से मुश्किलें बढ़ेंगी।

विज्ञापन


12 नवम्बर को दीपावली का त्यौहार मनाया जाना है। ऐसे में शुक्रवार से ही दिल्ली व मुम्बई की ट्रेनें फुल होकर लखनऊ पहुंची। स्टेशनों पर पैसेंजरों की भीड़ रही। हालांकि, शनिवार को यह भीड़ डबल होने की उम्मीद है। ऐसे में चारबाग व जंक्शन पर आरपीएफ, जीआरपी जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई है, ताकि व्यवस्थाएं नियंत्रित रहें। वहीं त्यौहार बाद लौटने के लिए कन्फर्म सीटों की मारामारी तेज हो रही है। 15 और 16 नवंबर को वेटिंग है, जिससे यात्रियों की परेशानियां बढ़नी तय मानी जा रही हैं। 
विज्ञापन


लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की 15 से 20 नवंबर तक स्लीपर में वेटिंग टिकट ही नहीं मिल रहे हैं। गोमती एक्सप्रेस की सेकेंड सीटिंग क्लास की सभी सीटें भी फुल हैं और वेटिंग बढ़ने लगी है। वहीं देश की पहली कारपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस में भी वेटिंग बढ़ गई है, जिससे अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है। लखनऊ मेल की स्लीपर, थर्ड एसी में 197 व 99 वेटिंग है। एसी एक्सप्रेस में थर्ड व सेकेंड एसी में 98, 50 व पद्मावत एक्सप्रेस में स्लीपर, थर्ड एसी व सेकेंड में 104, 41, 24 वेटिंग है। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में रिग्रेट है। फरक्का एक्सप्रेस में 105, 37, 15 व चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 76, 35, 24 एवं बेगमपुरा एक्सप्रेस में सौ, 122 व 25, हिमगिरी एक्सप्रेस में 127, 30, 23 एवं पुष्पक एक्सप्रेस में 122, 40, 14 तथा लखनऊ पुणे एक्सप्रेस में 95, 58, 33 वेटिंग चल रही है। वहीं शताब्दी एक्सप्रेस की एसी चेयरकार की वेटिंग भी 95 तक हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल ट्रेनों का भेजा प्रस्ताव
रेलवे प्रशासन की ओर से दीपावली के बाद लखनऊ से दिल्ली जाने वालों के लिए एक स्पेशल ट्रेन का प्रस्ताव बोर्ड को भेजा गया है। इसके अतिरिक्त 15 नवम्बर को लखनऊ से दिल्ली और वाराणसी से लखनऊ के रास्ते श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना है।

कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त
उत्तर रेलवे की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि लखनऊ से जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में 15 नवंबर को भीड़ है। ऐसे में चारबाग स्टेशन पर यात्री सुविधाओं से जुड़े कर्मचारियों के अवकाश निरस्त हो गए हैं। टीमें बनाई गई हैं, जो वेटिंग लिस्ट वाली ट्रेनों पर नजर रखेंगे। अधिक वेटिंग वाली अयोध्या दिल्ली एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां लगाने की योजना है।

स्पेशल ट्रेन और बोगियों से मिलेगी राहत 

Diwali: Railways runs special trains for confirmed tickets, extra coaches will also be installed
train ticket new - फोटो : Amar Ujala
रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिसमें अतिरिक्त बोगियां लगाई जाएंगी। पूर्वोत्तर रेलवे ने जनरल बोगी लगाने के आदेश दिए हैं। 12 नवम्बर को 05023 गोरखपुर दिल्ली स्पेशल में, 15 नवम्बर से 05115 छपरा आनंदविहार में, 16 नवम्बर से 05068 गोमतीनगर मालतीपाटपुर स्पेशल में, 11 नवम्बर को 04517 गोरखपुर चंडीगढ़ स्पेशल व 01432 गोरखपुर पुणे स्पेशल में, 15 नवम्बर से 09102 गोरखपुर बड़ोदरा स्पेशल में और 16 को 05071 गोमतीनगर नई दिल्ली स्पेशल में जनरल क्लास की दो से तीन अतिरिक्त बोगियां लगाई जाएंगी।

इन स्पेशल ट्रेनों में मिलेंगी सीटें
गाड़ी संख्या 09190 कटिहार मुम्बई सेंट्रल वीकली स्पेशल 14 से 28 नवम्बर तक प्रत्येक सोमवार रात सवा बारह बजे कटिहार से चलकर मंगलवार शाम 4.25 बजे लखनऊ पहुंचेगी, जहां से चलकर बुधवार शाम 6.40 बजे मुम्बई सेंट्रल पहुंचेगी। ट्रेन में सेकेंड एसी का एक, थर्ड एसी के तीन, स्लीपर के 12, जनरल के चार कोच रहेंगे। वहीं 09101 वडोदरा गोरखपुर जंक्शन वीकली स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार को 13 से 27 नवम्बर तक वडोदरा स्टेशन से शाम सात बजे रवाना होगी तथा मंगलवार शाम 6.10 बजे चारबाग पहुंचेगी, जहां से चलकर रात 11.30 बजे गोरखपुर जंक्शन पहुंच जाएगी। ट्रेन नंबर 09102 गोरखपुर वडोदरा जंक्शन वीकली प्रत्येक बुधवार को 15 से 29 नवम्बर तक गोरखपुर से सुबह पांच बजे चलकर सुबह 10.30 बजे चारबाग तथा अगली सुबह 8.35 बजे वडोदरा स्टेशन पहुंच जाएगी। ट्रेन में फर्स्ट एसी का एक, सेकेंड के दो, थर्ड एसी के पांच, स्लीपर के आठ व जनरल के तीन कोच होंगे।

हवाई जहाज का किराया बढ़ा, बस दे सकती हैं राहत

Diwali: Railways runs special trains for confirmed tickets, extra coaches will also be installed
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
15 नवम्बर को इंडिगो की सुबह करीब नौ बजे अमौसी से उड़ान भरने वाली मुम्बई की फ्लाइट का हवाई किराया 10,155 रुपये पहुंच गया है। रात आठ बजे एयर इंडिया की लखनऊ से उड़ान भरने वाली फ्लाइट का किराया 12490 रुपये पहुंच गया है। वहीं कनेक्टिंग फ्लाइटों का किराया बीस हजार रुपये तक पहुंचा है। इसी क्रम में इंडिगो की सुबह करीब छह बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट का किराया 3827 रुपये, इंडिगो की रात 11 बजे की नॉनस्टॉप फ्लाइट का किराया 5704 रुपये, इंडिगो की दोपहर ढाई बजे की उड़ान का किराया 8028 रुपये पहुंच गया है।

बसः 300 अतिरिक्त बसें 20 तक चलेंगी, देंगी राहत
दीपावली पर ट्रेनों में यात्रियों को कन्फर्म सीटें नहीं मिल पा रही हैं, ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ के चारों बस अड्डों चारबाग, आलमबाग, अवध व कैसरबाग बस अड्डे से करीब 300 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया गया है। आलमबाग और कैसरबाग से दिल्ली रूट की अतिरिक्त बसें चलेंगी। बसों की सेवाएं सभी बस अड्डों पर 24 घंटे मिलेंगी। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001802877 पर संपर्क कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed