फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   diwali holidays of roadways employees cancelled

दिवाली पर इस सरकारी डिपार्टमेंट के कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त, विभाग ने जारी किए आदेश

Fri, 02 Nov 2018 03:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 02 Nov 2018 03:23 PM IST
विज्ञापन
diwali holidays of roadways employees cancelled
डेमो
त्यौहार पर लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए यूपी परिवहन निगम 5 से 11 नवंबर तक तीन हजार स्पेशल बसें चलाएगा। इनमें दिल्ली और लखनऊ से पूर्वांचल तक चलने वाली नॉनस्टाप बसें भी शामिल हैं। इसके लिए दिल्ली के आसपास से अतिरिक्त बसें सेवा में ली जाएंगी।
विज्ञापन


इसके अलावा दिवाली पर अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश निरस्त रहेंगे। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक पी गुरु प्रसाद के मुताबिक, प्रदेश भर के क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं सेवा प्रबंधकों को बृहस्पतिवार को सर्कुलर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


इसमें बस अड्डे, डिपो एवं वर्कशाप में अधिकारियों एवं कर्मियों की ड्यूटी लगाकर उसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेजने को कहा गया है। खासतौर पर धनतेरस से ही साधारण सेवा, जनरथ, एसी बसों का अतिरिक्त रूप से इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइवर एवं कंडक्टर पाएंगे प्रोत्साहन भत्ता

diwali holidays of roadways employees cancelled
डेमो
प्रबंध निदेशक ने कहा कि लगातार सात दिन ड्यूटी करने वाले ड्राइवर एवं कंडक्टर को प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी। इन्हें रोज तय किलोमीटर तक 300 रुपये प्रोत्साहन भत्ता मिलेगा। इसमें ग्रामीण 300 किमी, उपनगरीय 250 किमी एवं नोएडा, ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में 250 किमी. का संचालन शामिल हैं। वहीं, जो ड्राइवर एवं कंडक्टर तय मानक से अधिक बस चलाएंगे तो उन्हें 350 रुपये रोज और अधिकतम 2800 रुपये मिलेंगे। 
 

पर्यवेक्षकों के लिए राशि स्वीकृत
प्रबंध निदेशक ने बस अड्डे पर तैनात कर्मियों एवं पर्यवेक्षकों के खर्च के लिए अतिरिक्त रूप से धनराशि स्वीकृत की है। इसमें गाजियाबाद क्षेत्र को 25,000 , मुरादाबाद, मेरठ, बरेली, एवं लखनऊ क्षेत्र को 10-10 हजार एवं अन्य को 5-5 हजार रुपये किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed