फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   diwali celebration in ayodhya to take place in guinness book of world record.

अयोध्या में मनेगी त्रेतायुग जैसी दीपावली, जलेंगे 1.71 लाख दीप, गिनीज बुक में मिलेगी जगह

Wed, 11 Oct 2017 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या Updated Wed, 11 Oct 2017 11:11 AM IST
विज्ञापन
diwali celebration in ayodhya to take place in guinness book of world record.
- फोटो : amar ujala

अयोध्या में दीपावली त्रेतायुग जैसी मनाने को लेकर स्क्रिप्ट तैयार हो गई है। रामनगरी की सांस्कृतिक विरासत के संपूर्ण आयोजन को गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड्स में भी दर्ज करने की तैयारी है। प्रदूषण मुक्त आयोजन के लिए आतिशबाजी की जगह लेजर शो होगा। मंदिर और घाटों पर हर परिवार की सहभागिता से एक लाख 71 हजार दीप जलाए जाएंगे। मुख्यमंत्री और राज्यपाल के साथ रामनगरी में प्रदेश की कैबिनेट और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


संपूर्ण आयोजन को गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज कराने की मंशा राज्यपाल रामनाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों की है। कार्यक्रम से जनता को जोड़ने से लेकर इसे धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी प्रमुख सचिव पर्यटन व सूचना एके अवस्थी को सौंपी गई है।
विज्ञापन


एके अवस्थी ने मंगलवार को यहां आकर सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक आयोजन स्थलों का ब्लू प्रिंट तैयार करने से लेकर अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें कीं। त्रेतायुग की रामनगरी जैसी झलक 18 अक्तूबर को दिखाने के लिए उनके साथ इवेंट की टीमें भी खाका खींचती नजर आईं। एके अवस्थी यहां एक दिन पहले सोमवार रात में आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह अयोध्या पहुंच गए और विभिन्न इलाकों का दौरा कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। उन्होंने पुराना बस स्टेशन, राम की पैड़ी, सरयू घाट, रामकथा पार्क सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण किया।

15 अक्टूबर तक सभी व्यवस्‍थाओं को पूरा करने का दिया आदेश

diwali celebration in ayodhya to take place in guinness book of world record.
राम की पैड़ी का निरीक्षण करते पर्यटन सचिव अवनीश अवस्थी। - फोटो : amar ujala

निरीक्षण के बाद प्रमुख सचिव ने रामकथा संग्रहालय में आयोजन की तैयारी को लेकर विभागों के साथ बैठक की। उन्होंने 15 अक्तूबर तक सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने का आदेश दिया।

बैठक में मुख्यमंत्री के ओएसडी संजीव सिंह, विशेष सचिव अखंड प्रताप सिंह, कुलपति अवध विश्वविद्यालय प्रो. मनोज दीक्षित, जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार पाठक, नगर आयुक्त मार्तंड प्रताप सिंह सहित पुलिस प्रशासन व अन्य विभागों के अधिकारी व विभिन्न संस्थाओं के लोग भी बैठक में मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के साथ रामनगरी में मौजूद रहेगी कैबिनेट
प्रमुख सचिव पर्यटन व सूचना एके अवस्थी ने बताया कि 18 अक्तूबर को दीपोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल रामनाईक, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, केशव मौर्या, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा, केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा सहित तमाम मंत्री व स्थानीय सांसद-विधायक शामिल होगें।

उन्होंने रामनगरी के संतों रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास व दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास से भी मुलाकात की। महंत नृत्यगोपाल दास ने सरयू में गिरने वाले नालों को बंद कराने की मांग उठाई, जिस पर प्रमुख सचिव ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही सरयू में गिरने वाले सभी गंदे नाले बंद होंगे।

विदेशी कलाकार करेंगे रामलीला मंचन

diwali celebration in ayodhya to take place in guinness book of world record.
दीपोत्सव की तैयारी को लेकर चर्चा करते पर्यटन सचिव अवनीश अवस्‍थी व अन्य अफसर। - फोटो : amar ujala

दीपावली पर होने वाले रामराज्याभिषेक कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए लेजर शो व विदेशी कलाकारों की ओर से रामलीलाओं का भी मंचन कराया जाएगा। इंडोनेशिया व श्रीलंका की 15-15 सदस्यीय रामलीला मंडली रामलीला का मंचन करेगी। गोरखपुर की भी एक रामलीला मंडली मंचन का हिस्सा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed