फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Divyang players will also get Laxman and Rani Laxmibai award

दिव्यांग खिलाड़ियों को भी मिलेगा लक्ष्मण व रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार

Mon, 05 Oct 2020 10:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 05 Oct 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
Divyang players will also get Laxman and Rani Laxmibai award
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI
राज्य सरकार दिव्यांग खिलाड़ियों को भी लक्ष्मण व रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार देगी। साथ ही उन्हें सामान्य खिलाड़ियों की तरह सभी सुविधाएं जैसे-विशेष प्रशिक्षण एवं किट देगी। यह जानकारी सोमवार को प्रमुख सचिव खेल कल्पना अवस्थी ने दी। उन्होंने बताया कि भूतपूर्व प्रसिद्ध खिलाड़ियों व पहलवानों के अलावा प्रदेशीय क्रीड़ा संघों और क्लबों को भी प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए वित्तीय मदद दी जाएगी।
विज्ञापन


अवस्थी ने बताया कि दिव्यांग खिलाड़ियों और प्रदेशीय क्रीड़ा संघों के मान्यता व संबद्धता के लिए पात्रता तय की गई है। मान्यताप्राप्त मिनी कैडेट, सब जूनियर व जूनियर, यूथ और सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक विजेता खिलाड़ियों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यताप्राप्त पैरा ओलंपिक गेम्स, पैरा कॉमनवेल्थ गेम्स, पैरा एशियन गेम्स, पैरा वर्ल्ड कप में पदक विजेता दिव्यांग खिलाड़ियों को नियमानुसार पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके लिए ऐसे दिव्यांग खिलाड़ियों को ही पात्र माना जाएगा, जो प्रदेश का मूल निवासी होने के साथ ही दिव्यांग टीम का प्रतिनिधित्व किया हो। साथ ही प्रदेश के किसी मान्यताप्राप्त शैक्षिक संस्थान का विद्यार्थी रहा हो।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संबंधित प्रदेशीय दिव्यांग खेल संघों द्वारा साल में कम से कम दो प्रतियोगिताएं आयोजित कराया जाना अनिवार्य होगा। सरकार द्वारा दी गई वित्तीय मदद से संबंधित आय-व्यय विवरण व उपयोगिता प्रमाण पत्र निर्धारित तिथि तक उपलब्ध कराने पर ही अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed