{"_id":"590d99314f1c1bd210441d5b","slug":"divorce-threat-by-husband-in-lucknow-for-not-entertaining-his-friends","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति ने दोस्तों का दिल न बहलाने पर दी तलाक की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने दोस्तों का दिल न बहलाने पर दी तलाक की धमकी
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Sat, 06 May 2017 03:22 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
मड़ियांव थाने में एक महिला ने अपने पति व ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। उसका कहना है कि दहेज में पांच लाख की मांग को लेकर प्रताड़ित करने वाले पति ने दोस्तों का दिल न बहलाने पर तलाक की धमकी दी।
पुलिस के मुताबिक, कृष्णलोकनगर फैजुल्लागंज निवासी अतिया फातिमा ने बाराबंकी के देवां कस्बे के निवासी अपने पति शानू, ससुर शकील बिल्डर, जेठ साहिल व ससुराल के अन्य लोगों पर दहेज उत्पीड़न व अन्य आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
बीएससी की छात्रा अतिया का कहना है कि 22 अक्तूबर 2014 को उसका निकाह शानू से हुआ था। ससुराल वालों ने उसे इंटर पास बताया था। बाद में पता चला कि वह पढ़ालिखा नहीं है।

Trending Videos
पुलिस अफसरों से लगाई गुहार
डेमो
- फोटो : demo pic
शादी के कुछ दिनों बाद ससुराल वालों ने शानू को व्यापार कराने के लिए पांच लाख रुपयों की मांग शुरू की। आरोप है कि ससुर उससे अभद्रता करते थे और पति अपने घर पर दोस्तों का जमघट लगाकर उन्हें पत्नी की निजी बातें बताता था।
पति ने 24 अप्रैल को दोस्तों का दिल न बहलाने पर तलाक की धमकी दी। विरोध पर उसे पीटा और अगली सुबह उसकी मां को बुलाकर अपमानित किया। पांच लाख रुपये देने से इन्कार पर मां की पिटाई की। अतिया को उसकी मां के साथ घर से निकाल दिया। देवां थाने में सुनवाई न होने पर मां बेटी ने लखनऊ में पुलिस अफसरों से गुहार लगाई थी।