फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Diversion will remain in place in Hazratganj area till noon today.

Lucknow News: हजरतगंज इलाके में आज दोपहर तक रहेगा डायवर्जन

Thu, 12 Mar 2026 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Diversion will remain in place in Hazratganj area till noon today.
लखनऊ। जनभवन (राजभवन) से बृहस्पतिवार को दांडी मार्च निकाला जाएगा जो लखनऊ विश्वविद्यालय तक जाएगा। इसके लिए हजरतगंज इलाके में सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक यातायात परिवर्तित (डायवर्जन) रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस एंबुलेंस, फायर सर्विस, शव वाहन आदि को निकलवाएगी।
विज्ञापन

- बंदरियाबाग चौराहे से वाहन जनभवन, डीएसओ, हजरतगंज, जीपीओ, विधान भवन की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें लालबत्ती चौराहे, कैंट, गोल्फ क्लब, गांधी सेतु होकर जाना होगा।
विज्ञापन

- डीएसओ चौराहे से वाहन हजरतगंज, जीपीओ पार्क की ओर नहीं जाएंगे। इन्हें पार्क रोड या सिसेंडी तिराहे से होकर जाना होगा।

- रॉयल होटल चौराहे से विधान भवन, हजरतगंज चौराहे की ओर वाहन नहीं जाएंगे। इन्हें कैसरबाग चौराहे, सिसेंडी तिराहे या बर्लिंगटन चौराहे जाना होगा।
- संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे से महानगर की तरफ से आने वाले बड़े वाहन, सिटी बसें सिकंदरबाग, हजरतगंज, विधान भवन की ओर नहीं जाएंगे। इन्हें बैकुंठ धाम, 1090 चौराहे, बंदरियाबाग, लालबत्ती, कैंट जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- केकेसी तिराहे से चारबाग की तरफ से आने वाली सिटी, रोडवेज बसें हुसैनगंज, रॉयल होटल, विधान भवन की ओर नहीं जाएंगी। इन्हें लोको, कैंट या हुसैनगंज चौराहे से कैसरबाग भेजा जाएगा।

- गोमतीनगर की तरफ से आने वाले बड़े वाहन सिकंदरबाग, हजरतगंज, विधान भवन की ओर नहीं जाएंगे। इन्हें बैकुंठ धाम, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील होकर कैसरबाग जाना होगा। इसके साथ ही गांधी सेतु, बंदरियाबाग, लालबत्ती कैंट होते हुए जाने वाले वाहन शहीदपथ होते हुए उतरेटिया पुल से उतरकर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed