फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Diversion will continue in entire city on Bakrid in Lucknow check route chart before leaving home

Lucknow News: बकरीद पर पूरे शहर में जारी रहेगा डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें रूट चार्ट

Thu, 05 Jun 2025 08:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Jun 2025 08:35 PM IST
सार

बकरीद पर शनिवार को पूरे शहर में रूट डायवर्जन जारी रहेगा। घर से निकलने से पहले रूट चार्ट देख लें। अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सुबह 6 बजे से 12 बजे नमाज समाप्ति तक यह बदलाव लागू रहेगा। 

विज्ञापन
Diversion will continue in entire city on Bakrid in Lucknow check route chart before leaving home
Traffic Diversion - फोटो : AdobeStock

विस्तार

राजधानी लखनऊ में बकरीद के दिन शनिवार को सुबह नमाज की वजह से बड़े पैमाने पर डायवर्जन लागू रहेगा। डायवर्जन सुबह 6 बजे से शुरू होकर नमाज समाप्ति दोपहर 12 तक रहेगा। यातायात पुलिस ने इस संबंध में बृहस्पतिवार को विस्तृत डायवर्जन प्लान जारी किया है।

विज्ञापन
  1. सीतापुर रोड की तरफ से डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग तिराहे की ओर सामान्य यातायात पक्का पुल की ओर नहीं जाएगा। यह यातायात डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज से बाएं मुड़कर चौराहा नं-8 निरालानगर से आईटी होकर जाएगा।
  2. विज्ञापन
  3. पक्का पुल खदरा साइड तिराहा से सामान्य यातायात पक्कापुल (टीले वाली मस्जिद) की ओर नहीं जाएगा। यह यातायात पक्का पुल से पहले तिराहे से बंधा रोड या नया पक्का पुल होकर जाएगा।
  4. विज्ञापन
    विज्ञापन
  5. हरदोई रोड / बालागंज की तरफ से आने वाले बड़े वाहन व रोडवेज सिटी बसें बड़ा इमामबाड़ा या टीले वाली मस्जिद की तरफ नहीं जाएंगी। ये वाहन कोनेश्वर चौराहे से दाएं चौक चौराहा, मेडिकल कॉलेज चौराहा होकर जाएंगे।
  6. कोनेश्वर चौराहे से घंटाघर होकर बड़ा इमामबाडा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जाएगा। यह यातायात कोनेश्वर चौराहे से चौक चौराहा, मेडिकल क्रांस (कमला नेहरू) चौराहा, शाहमीना तिराहा या नींबू पार्क (रूमीगेट पुलिस चौकी), नया पुल होकर जाएगा।
  7. नींबू पार्क (रूमी गेट पुलिस चौकी) चौराहे की तरफ से बड़ा इमामबाड़ा व टीले वाली मस्जिद की ओर यातायात नहीं जाएगा। यह यातायात कोनेश्वर चौराहा या नींबू पार्क के पीछे नया पुल होकर जाएगा।
  8. नींबू पार्क ओवरब्रिज से उतरने वाला यातायात रूमी गेट की तरफ नहीं जाएगा। यह यातायात चौक चौराहा, ठाकुरगंज या चरक चौराहा होकर जाएगा।
  9. चौक चौराहे की तरफ से नींबू पार्क चौराहे की तरफ सामान्य यातायात नहीं जाएगा। यह यातायात कोनेश्वर चौराहा या मेडिकल क्रांस (कमला नेहरू) चौराहा होकर जाएगा।
  10. मेडिकल क्रांस (कमला नेहरू) चौराहे की तरफ से फूलमंडी, खुनखुन जी गर्ल्स कॉलेज होकर नींबू पार्क चौराहे की ओर से यातायात नहीं जाएगा। यह यातायात मेडिकल कॉलेज चौराहा, चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा होकर जाएगा।
  11. शाहमीना तिराहे से पक्कापुल टीले वाली मस्जिद की ओर सामान्य यातायात नहीं जाएगा। यह यातायात मेडिकल कॉलेज, डालीगंज पुल, इक्का तांगा से दाहिने नदवा बंधा होते हुए हनुमान सेतु तिराहा से आईटी होकर जाएगा।
  12. डालीगंज पुल से सीतापुर रोड की ओर जाने वाले वाहन पक्का पुल की ओर नहीं जाएंगे। यह वाहन इक्का तांगा से दाएं नदवा बंधा होते हुए हनुमान सेतु तिराहा से आईटी चौराहा, कपूरथला, पुरनिया होकर जाएंगे।
  13. शाहमीना तिराहे से कैसरबाग की ओर से हरदोई रोड की ओर जाने वाले वाहन पक्का पुल की तरफ नहीं जाएंगे। यह वाहन शाहमीना तिराहे से बाएं मेडिकल कॉलेज चौराहा, चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा होकर जाएंगे।
  14. एवरेडी तिराहे से मिल एरिया की ओर कोई भी भारी वाहन नहीं जाएगा। ऐसे वाहन मवैया ओवरब्रिज, राजाजीपुरम होकर जाएंगे।
  15. मिल एरिया से बुलाकी अड्डा की तरफ तुलसीदास मार्ग पर नमाज में सम्मिलित होने वालों के अतिरिक्त किसी अन्य के वाहन नहीं जाएंगे।
  16. बुलाकी अड्डा तिराहे से लाल माधव (हैदरगंज) की ओर नमाज में सम्मिलित होने वाले वाहनों के अतिरिक्त कोई भी वाहन नहीं जाने दिया जाएगा।
  17. लाल माधव तिराहा (हैदरगंज) से ईदगाह की तरफ नमाज में सम्मिलित होने वाले वाहनों के अतिरिक्त कोई भी वाहन नहीं जाने दिया जायेगा ।
  18. नाका से ऐशबाग की ओर नमाज में सम्मिलित होने वाले वाहनों के अतिरिक्त कोई भी वाहन नहीं जाने दिया जायेगा। बाकी के वाहन रकाबगंज पुल/नत्था तिराहा, मवैया होकर जाएंगे।
  19. यहियागंज से ईदगाह ऐशबाग की तरफ नमाज में सम्मिलित होने वाले वाहनों के अतिरिक्त कोई भी वाहन नहीं जाने दिया जाएगा ।
  20. यहियागंज वाटर वर्क्स रोड की ओर से ऐशबाग ईदगाह की ओर आने वाला सामान्य यातायात (नमाज में सम्मिलित होने वाले वाहनों के अतिरिक्त) नहीं जाएगा। यह यातायात यहियागंज तिराहा से नक्खास तिराहा होकर जाएगा।
  21. रकाबगंज पुल चौराहे से सामान्य यातायात नक्खास/यहियागंज नहीं जाएगा। यातायात नाका/मेडिकल कॉलेज होकर जाएगा।
  22. ऐशबाग पुल के नीचे नाका की तरफ से आने वाला यातायात ऐशबाग ओवरब्रिज होते हुए ऐशबाग चौकी होकर ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जाएगा। यह यातायात पुल के नीचे से ही वापस मोतीनगर होकर जाएगा।
  23. राजेन्द्र नगर चौराहे से सामान्य यातायात ऐशबाग ओवरब्रिज की ओर होते हुए ईदगाह की ओर नहीं जाएगा। यह यातायात मोतीनगर होते जाएगा।
  24. बाबूलाल हलवाई व मास्टर कन्हैया लाल रोड से ईदगाह की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा। ये वाहन बाबूलाल हलवाई चौराहा होकर जाएंगे।
  25. रस्तोगी इंटर कॉलेज (कपूर मोटर्स) तिराहे की ओर से कोई वाहन ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जाएगा।
  26. पीली कॉलोनी के अंदर से कई मार्ग ऐशबाग ईदगाह की ओर आते है, कोई भी यातायात इन मार्गों पर नहीं जाएगा।
  27. एसएन मिश्रा द्वार तिराहे से किसी प्रकार के यातायात ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जाएगा।
  28. मोतीझील कॉलोनी से ऐशबाग ईदगाह की ओर यातायात नहीं जाएगा।
  29. अंजुमन चौराहे से ऐशबाग ईदगाह की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed