फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Diversion in Lucknow: City route to change on Dr. Bhimrao Ambedkar's death anniversary; find out where to depa

लखनऊ में डायवर्जन : डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर बदलेगा शहर का रूट, जानें कहां से निकले

Fri, 05 Dec 2025 09:41 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 05 Dec 2025 09:41 PM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को आंबेडकर स्मारक गोमतीनगर व हजरतगंज चौराहा स्थिति आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।

विज्ञापन
Diversion in Lucknow: City route to change on Dr. Bhimrao Ambedkar's death anniversary; find out where to depa
त्योहार पर पांच दिन शहर में बड़े पैमाने पर रहेगा डायवर्जन।

विस्तार

विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को आंबेडकर स्मारक गोमतीनगर व हजरतगंज चौराहा स्थिति आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके लिए शाम 6 से कार्यक्रम समाप्ति तक इन इलाकों में डायवर्जन लागू रहेगा।

1. चारबाग की तरफ से आने वाली रोडवेज व सिटी बसें रॉयल होटल (बापू भवन), लोकभवन, विधानसभा मार्ग की ओर नहीं जाएंगी। ये बसें केकेसी ठाकुर ट्रांसपोर्ट तिराहा से हुसैनगंज (बर्लिंग्टन) चौराहा से बायें कैसरबाग अशोकलाट चौराहा सर केकेसी पेट्रोल पंप तिराहा होकर जाएंगी।

विज्ञापन

2. कैसरबाग की तरफ से आने वाली रोडवेज व सिटी बसें रॉयल होटल (बापू भवन) चौराहा, लोकभवन, विधानसभा मार्ग की ओर नहीं जाएंगी। ये बसें हुसैनगंज (बर्लिंग्टन) चौराहा से दाहिने चारबाग या परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, केडी सिंह स्टेडियम तिराहा, चिरैयाझील तिराहा, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, गांधी सेतु (1090) चौराहा होकर जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

3. सिकंदरबाग चौराहा की तरफ से सामान्य यातायात हजरतगंज चौराहा, विधानसभा मार्ग, लोकभवन, रॉयल होटल (बापू भवन) चौराहा की ओर नहीं जाएगा। ये यातायात यूपीटेक चौराहा या सहारागंज तिराहा होकर जाएगा।

4. रॉयल होटल (बापू भवन) चौराहा से विधानसभा मार्ग, लोकभवन, हजरतगंज चौराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जाएगा। ये यातायात सिसेंडी तिराहा, लालबहादुर शास्त्री तिराहा या बीएन रोड, लालबाग, कैसरबाग होकर जाएगा।

5. कैपिटल तिराहा से सामान्य यातायात हजरतगंज चौराहा या विधानसभा मार्ग, लोकभवन, रॉयल होटल (बापू भवन) की ओर से सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात लालबाग होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

6. मेफेयर तिराहा से सामान्य यातायात हजरतगंज चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात लालबाग होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

7. अल्का तिराहा से सामान्य यातायात हजरतगंज चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात डनलफ तिराहा, सहारागंज तिराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

8. बन्दरियाबाग चौराहा से सामान्य यातायात हजरतगंज चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात गोल्फ क्लब चौराहा, जियामऊ मोड़ अथवा लालबत्ती चौराहा, एसएन ओवरब्रिज होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

9. गॉधी सेतु (1090) चौराहा से डा0 भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल की ओर सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात समतामूलक चौराहा, डिगडिगा चौराहा से दाहिने होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

10. समतामूलक चौराहा से डा0 भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल की ओर सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात डिगडिगा चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

11. अम्बेडकर उद्यान चौराहा से डा0 भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल की ओर सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात डिगडिगा चौराहा अथवा सहारा स्टेट तिराहा, नीरज चौक चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

12. सहारा शहर से अम्बेडकर उद्यान चौराहा से डा0 भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल की ओर सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात डिगडिगा चौराहा अथवा सहारा स्टेट तिराहा, नीरज चौक चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

नोटः-उक्त कार्यक्रम के दौरान सामान्य यातायात हेतु प्रदान डायवर्जन मार्ग पर यदि किसी जन-सामान्य की चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, शव वाहन, फायर सर्विस, स्कूली वाहन इत्यादि को ट्रैफिक पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यक्रम के दौरान अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

यातायात पुलिस, लखनऊ ।

 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed