फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Diversion adds to commuters' woes; vehicles get stuck

Lucknow News: डायवर्जन ने बढ़ाई राहगीरों की मुश्किलें, फंसे वाहन

Mon, 10 Aug 2026 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Diversion adds to commuters' woes; vehicles get stuck
लखनऊ। शहर में रविवार को निकली तिरंगा यात्रा के कारण लागू ट्रैफिक डायवर्जन का असर सड़कों पर भी दिखा। कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से लोगों को परेशानी हुई। लोहिया पथ, हजरतगंज, चारबाग और कैसरबाग की ओर जाने वाले रास्तों पर कई जगह वाहनों की लंबी कतारें लगीं। बार्लिंग्टन चौराहे से कैसरबाग की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहन काफी देर तक रेंगते रहे।
विज्ञापन

लोहिया पथ से 1090 चौराहा, गोल्फ क्लब, बंदरियाबाग और कैंट की ओर जाने वाला मार्ग बंद होने से वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों को बैकुंठ धाम और चिरैया झील की ओर डायवर्ट किया। लालबत्ती चौराहे से बंदरियाबाग, गोल्फ क्लब और 1090 चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों को राजभवन की ओर मोड़ा गया। रॉयल होटल से हजरतगंज के बीच भी आवाजाही रोकी गई। हालांकि पुलिसकर्मी प्रमुख चौराहों पर तैनात रहे और वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकालते रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed