फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   districts got benefits by yogi adityanath's visit.

मुख्यमंत्री योगी के भ्रमण से जिलों को मिली 883 परियोजनाओं की सौगात, स्थानीय जनता का रखा ख्याल

Sun, 20 Jan 2019 02:05 PM IST
ishwar ashish महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 20 Jan 2019 02:05 PM IST
विज्ञापन
districts got benefits by yogi adityanath's visit.
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लगातार जिलों के भ्रमण का बड़ा फायदा स्थानीय जनता को मिला है। स्कूल, अस्पताल, इंटर व डिग्री कॉलेज, बिजली उपकेंद्र, फायर स्टेशन जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं के अभाव का सामना कर रहे लोगों को रिकॉर्ड 883 परियोजनाओं की सौगात मिली है। इसमें विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को 5-5 करोड़ रुपये की सड़कों की सौगात व अन्य प्रोजेक्ट शामिल नहीं हैं।

विज्ञापन


शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में तमाम ऐसे क्षेत्र हैं जहां काफी दूर तक अस्पताल नहीं हैं। लोगों को इलाज में परेशानी होती है और दूरी की वजह से कई बार प्राथमिक उपचार का अमूल्य समय निकल जाता है। इंटर और डिग्री कॉलेज न होने से गरीब परिवार के बच्चों की उच्च प्राथमिक से आगे की पढ़ाई अधूरी छूट जाती है।
विज्ञापन


कानून-व्यवस्था के लिए नए थाने की मांग अर्से से हो रही थी लेकिन उस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा था। बिजली उपकेंद्र की कमी से लो वोल्टेज की समस्या लोगों की नियति बनी हुई थी। मुख्यमंत्री के जिलों के भ्रमण से लोगों की ऐसी जरूरतों पर तेजी से काम का रास्ता साफ हुआ है। मुख्यमंत्री ज्यादातर जिलों की दो से अधिक यात्राएं कर चुके हैं। एक बार की यात्रा से कोई जिला नहीं छूटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए नियमित भ्रमण की शुरुआत की

अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री जिलों के नियमित भ्रमण में आम लोगों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को पूरा समय और महत्व देते हैं। लोगों की स्थानीय आकांक्षाएं समझते हैं और उससे जुड़ी घोषणा कर उस पर अमल सुनिश्चित करा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने पिछले 22 महीनों में 800 से अधिक जो घोषणाएं की हैं, उनमें इसी तरह की जनाकांक्षाओं की झलक मिलती है। आज प्रदेश भर में मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में आम लोगों की मांग से जुड़े स्कूल, अस्पताल, इंटर व डिग्री कॉलेज, आईटीआई, नलकूप, बिजली उपकेंद्र, योग वेलनेस सेंटर बन रहे हैं, पर्यटन क्षेत्रों का विकास हो रहा है।

इससे लोग मुख्यमंत्री की घोषणा और उसकी पूर्ति में अपनी भागीदारी महसूस कर रहे हैं। मुख्यमंत्री घोषणाओं पर अमल की खुद मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं।

जिलों के भ्रमण का सबसे बड़ा फायदा

अधिकारी ने बताया कि पिछली कुछ सरकारों में तत्कालीन मुख्यमंत्री इस तरह जिलों का नियमित भ्रमण नहीं करते थे। इससे आए दिन लखनऊ में डटे रहने वाले चुनिंदा प्रभावशाली जनप्रतिनिधि अपने इलाके में परियोजनाएं मंजूर करा ले जाते थे।

सामान्य व पहली बार वाले जनप्रतिनिधि एक-दो प्रोजेक्ट के लिए चक्कर काटते रहते थे। मुख्यमंत्री योगी ने जिलों में नियमित भ्रमण कर इस खास चलन को खत्म कर दिया है। मुख्यमंत्री की घोषणाओं में स्थानीय आवश्यकताओं को महत्व दिया गया है, आम या खास क्षेत्र को नहीं।

मुख्यमंत्री ने जिलों के भ्रमण में इन परियोजनाओं का किया एलान

नवीन राजकीय नलकूप--207
योग वेलनेस सेंटर--84
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र--82
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र--04
अग्निशमन केंद्र--68
राजकीय इंटर कॉलेज--50
राजकीय डिग्री कॉलेज--42
ट्रांसमिशन सब स्टेशन--51
डिस्ट्रीब्यूशन सब स्टेशन--19

आईटीआई--36
नए पुलिस थाने--36
नवीन पुलिस चौकी--13
मंडी समितियों का आधुनिकीकरण--27
लघु सेतु--27
बड़े सेतु--02
छोटे बांध--02
राजकीय पॉलीटेक्निक--22

मिनी स्टेडियम--17
परिवहन बस अड्डे--13
पशु चिकित्सालय--14
पर्यटन स्थलों का विकास--28
ग्रामीण पेयजल--03
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय--07

राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय--09
श्मशान घाटों का निर्माण--09
स्टेडियम का निर्माण--03
मिनी स्टेडियम का निर्माण--17
छात्रावासों का निर्माण--03
आश्रम पद्धति विद्यालय की स्थापना--01
वन विहार का विकास--04

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed