{"_id":"6a6a684bbafd79ea60032a0e","slug":"district-magistrate-sir-please-have-the-garbage-removed-from-in-front-of-my-childrens-college-lucknow-news-c-13-lko1070-1851249-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डीएम साहब, मेरे बच्चों के कॉलेज के सामने से गंदगी हटवा दीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डीएम साहब, मेरे बच्चों के कॉलेज के सामने से गंदगी हटवा दीजिए
विज्ञापन
कॉलेज के रोड पर कूड़ा और मार्च निकालते अभिभावक।
लखनऊ। सिटी स्टेशन के सामने स्थित राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के मुख्य मार्ग पर फैली गंदगी को देखकर बुधवार को अभिभावकों ने जमकर नाराजगी जताई। कॉलेज में आयोजित पैरेंट्स-टीचर मीटिंग (पीटीएम) में पहुंचे ये अभिभावक इतने आक्रोशित थे कि उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर कॉलेज से शिक्षा भवन तक पैदल मार्च निकाल दिया।
अभिभावकों ने बताया कि एक तो कॉलेज जाने वाले मार्ग पर कतार में ट्रक खड़े रहते हैं। दूसरी, पूरे रास्ते पर कचरा भी डाला जा रहा है, जिससे विद्यालय आने में परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि यह गंदगी कई साल से है, पर जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। विद्यार्थियों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाते हुए बताया कि सड़क पर बदबू के कारण निकलना मुश्किल होता है। आसपास के दुकानदार और जिम्मेदार लोग भी विद्यालय का ध्यान नहीं रखते।
कॉलेज का गेट किया बंद
आक्रोशित अभिभावकों ने कॉलेज का गेट बंद कर प्रदर्शन भी किया। अभिभावक रमेश और विजय पाल ने सरकारी कॉलेज होने के कारण अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल किया कि निजी कॉलेज के सामने ऐसा होता तो क्या जिम्मेदार विभाग के अधिकारी कार्रवाई नहीं करते।
विज्ञापन
कॉलेज का ऐतिहासिक महत्व
राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज की स्थापना वर्ष 1887 में हुई थी। यह ब्रिटिश महारानी क्वीन विक्टोरिया के शासन की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में बना था। प्रसिद्ध समाजसेवी मुंशी नवल किशोर की इसमें अहम भूमिका थी। यह ऐतिहासिक भवन कभी अवध के नवाबों की ''आगा मीर की ड्योढ़ी'' या ''मलिका जहां बारादरी'' कहलाता था। वर्ष 2020 में यह उत्तर प्रदेश का पहला अंग्रेजी माध्यम संचालित राजकीय विद्यालय बना।
Iइस संबंध में कार्रवाई के लिए नगर निगम को पत्र भेजा जाएगा। विद्यालय का मार्ग साफ हो सके, विभाग इसके लिए प्रयास करेगा।I
I- देवेंद्र पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षकI