{"_id":"5f8491368ebc3e5fa20760a0","slug":"district-level-meetings-of-bjp-between-15-to-21-regarding-panchayat-elections","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की बैठकें 15 से 21 के बीच, ग्राम प्रधान के चुनाव...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की बैठकें 15 से 21 के बीच, ग्राम प्रधान के चुनाव...
Mon, 12 Oct 2020 10:54 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 12 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा इस बार पूरी ताकत से पंचायत चुनाव में उतरेगी। 18 मंडलों के सम्मेलन करने के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में पंचायत चुनाव की कार्ययोजना पर मंथन किया। तय हुआ कि पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर 15 से 21 अक्तूबर के बीच जिला स्तर पर भाजपा की बैठकें होंगी। इनमें जिला पंचायत वार्ड के संयोजकों और ब्लॉक संयोजकों के अलावा सांसद, विधायक व प्रमुख नेता शामिल होंगे। इस सिलसिले में पार्टी जल्द ही ग्राम सभा संयोजक नियुक्त करेगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे मतदाता सूची बनवाने के काम में जुट जाएं। कोई व्यक्ति मताधिकार से वंचित न रहे। पार्टी सतत प्रवास व संवाद के जरिये गांव व मजरों तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत गांव, गरीब, किसान की आत्मनिर्भरता का माध्यम बनेगी। आगामी दिनों में ब्लॉक स्तर तक कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों में पंचायत चुनाव की रणनीति को धरातल पर उतारा जाएगा।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने कहा कि पार्टी पंचायत चुनाव लड़ेगी। इसके लिए जमीनी कार्य शुरू करना जरूरी है। कार्यकर्ताओं की सहभागिता से संगठन चुनाव में निश्चित सफलता प्राप्त करेगा। कार्यकर्ता इस समय पूरा जोर मतदाता सूची में सहयोग पर दें। बैठक में श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, विधि एवं कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी सहित पंचायत चुनाव के क्षेत्रीय संयोजक शामिल हुए।

ग्राम प्रधान के चुनाव लड़ने पर असमंजस
भाजपा ने पंचायत चुनाव को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी है। लेकिन अभी तय नहीं है कि पार्टी ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य का चुनाव लड़ेगी भी या नहीं। हां, इतना तय है जिला जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भाजपा लड़ेगी। इस मुद्दे पर अभी पार्टी एक राय नहीं है। कुछ लोग प्रधानी का चुनाव पार्टी के बैनर पर लड़ने के पक्षधर हैं तो कुछ लोग इससे सहमत नहीं है। ग्राम पंचायत व बीडीसी चुनाव लड़ने का फैसला ब्लॉक स्तरीय बैठकों के फीडबैक के बाद लिया जाएगा।
18 मंडलीय सम्मेलनों का ब्योरा रखा
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पंचायत चुनाव के प्रदेश संयोजक विजय बहादुर पाठक ने बैठक में 18 मंडल मुख्यालयों पर पंचायत चुनाव को लेकर हुई बैठकों का ब्योरा रखा। उन्होंने बताया कि 25 अक्तूबर से पूर्व सभी ब्लॉक मुख्यालय पर बैठकें करके कार्ययोजना पर चर्चा होगी।