फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   District gets five BDOs, shortage will be removed

Lucknow News: जिले को मिले पांच बीडीओ, दूर होगी कमी

Sat, 01 Jul 2023 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
District gets five BDOs, shortage will be removed
रायबरेली। जिले के पांच नए खंड विकास अधिकारी मिले हैं। इससे बीडीओ की कमी की समस्या से निजात मिलेगी। एक-एक बीडीओ को कई-कई ब्लॉकों की जिम्मेदारी दी गई है। नए बीडीओ मिलने के बाद अब समस्या दूर होने के साथ ही काम में तेजी आएगी। जिले के राही और डीह ब्लॉक में बीडीओ रहे जितेंद्र सिंह का तबादला जौनपुर जिले के लिए किया गया है। साथ ही शासन ने जिले को पांच बीडीओ दिए हैं। इसमें सुल्तानपुर जिले से संदीप सिंह, प्रतापगढ़ जिले से धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, फतेहपुर जिले से वीरेंद्र प्रताप वर्मा, प्रयागराज जिले से सपना अवस्थी और गोंडा जिले से खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह आ रही हैं। डीडीओ अरुण कुमार का कहना है कि खंड विकास अधिकारियों के जॉइन करते हुए उन्हें ब्लॉकों में तैनाती दी जाएगी। वर्तमान समय में बीडीओ की संख्या काफी कमी थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed