{"_id":"698f889b889e40a268034736","slug":"district-first-in-up-health-dashboard-cmo-honored-lucknow-news-c-13-lko1096-1605056-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: यूपी हेल्थ डैशबोर्ड में जनपद प्रथम, सीएमओ सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: यूपी हेल्थ डैशबोर्ड में जनपद प्रथम, सीएमओ सम्मानित
विज्ञापन
सीएमओ को सम्मानित करते मंडलायुक्त।
लखनऊ। यूपी हेल्थ डैशबोर्ड की रैंकिंग में लखनऊ जनपद को प्रथम स्थान हासिल होने पर मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने सीएमओ को सम्मानित किया है। शुक्रवार को अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यालय के सभागार में हुई विभागीय समीक्षा में उन्होंने मंडल के सीतापुर, हरदोई, उन्नाव और रायबरेली के अन्य जिलों को लखनऊ का अनुसरण करने को कहा।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने आयुष्मान भारत अभियान, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, संस्थागत प्रसव, एचएमआईएस, एनसीडी स्क्रीनिंग सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। नियमित शिविर लगाने के आदेश दिए। कहा निजी चिकित्सालयों का शत-प्रतिशत एनएचआईएस पोर्टल पर पंजीकरण कराएं। अपर निदेशक ने निर्देशित किया कि सभी अधीक्षक आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को शत-प्रतिशत निशुल्क उपचार दिलाएं। इनकी आशा आईडी बनाते हुए पूरी प्रक्रिया में मदद की जाए।
लखीमपुर खीरी के धौरहरा सीएचसी के अधीक्षक ने वार्ड में भर्ती मरीजों, सफाई और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का लाइव निरीक्षण कराया। मंडलायुक्त ने प्रशंसा की और अन्य से भी कहा कि वीडियो के माध्यम से चिकित्सालयों का निरीक्षण किया जाएगा।