फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Distance to driving test center poses a hurdle; women and persons with disabilities face significant inconvenience.

Lucknow News: ड्राइविंग टेस्ट सेंटर की दूरी बन रही बाधा, महिलाओं, दिव्यांगों को खासी परेशानी

Thu, 24 Sep 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Distance to driving test center poses a hurdle; women and persons with disabilities face significant inconvenience.
प्रत्यायन चालन प्रशिक्षण केंद्र।
लखनऊ। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए काकोरी के उदितखेड़ा में प्रत्यायन चालन प्रशिक्षण केंद्र (एडीटीसी) बनाया गया है। यह केंद्र ट्रांसपोर्टनगर व देवा रोड एआरटीओ से काफी दूर स्थित है। इस दूरी के कारण महिलाओं व दिव्यांग आवेदकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस समस्या के चलते प्रतिदिन बनने वाले डीएल की संख्या घटती जा रही है। दूरी के अतिरिक्त आवेदकों को सुरक्षा का भी संकट महसूस होता है। 22 सितंबर को इंदिरानगर की खुशबू टेस्ट देने एडीटीसी पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि फॉर्म भरने के बाद उन्हें 20 किलोमीटर दूर आरटीओ कार्यालय जाकर बायोमीट्रिक कराना पड़ा। इसके बाद 18 किलोमीटर दूर एडीटीसी पर ड्राइविंग टेस्ट के लिए जाना पड़ा। एक अभिभावक सुरेश थापा ने कहा कि मुख्य शहर से दूर होने पर गाड़ी खराब होने या सुरक्षा संकट में मदद मिलना मुश्किल है।
विज्ञापन

आवेदक राम कुमार यादव ने कहा कि एडीटीसी को प्रशिक्षण के लिए बनाया गया है। उन्होंने सुझाव दिया कि नियम के अनुसार दो बार फेल होने वाले आवेदकों को ही यहां प्रशिक्षण के लिए भेजा जाए। आवेदकों ने ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ से एडीटीसी जाने में मुश्किलें बताईं। 14 से 21 सितंबर तक एडीटीसी में कुल 137 पंजीकरण हुए। इसी अवधि में केवल 34 आवेदक ही पास हो सके। इनमें दो व चार पहिया वाहन चलाने वाले आवेदक शामिल थे।

प्रत्यायन चालन प्रशिक्षण केंद्र।

प्रत्यायन चालन प्रशिक्षण केंद्र।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed