{"_id":"57ba9a7a4f1c1b8e63d4f9b4","slug":"disruption-in-monsoon-session-of-legislature","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा सत्र में विपक्ष का जबरदस्त हंगामा, सदन स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा सत्र में विपक्ष का जबरदस्त हंगामा, सदन स्थगित
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:20 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
विधानमंडल के दोनों सदनों की बैठक सोमवार को जबरदस्त हंगामे के साथ शुरू हुई। जैसा कि पहले से ही अनुमान लगाया जा रहा था विधान परिषद में विपक्ष ने कानून व्यवस्था को लेकर जमकर हंगामा किया। कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
बता दें कि बिगड़ी कानून व्यवस्था, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान, महिला उत्पीड़न, वित्तविहीन शिक्षकों के नियमितीकरण जैसे मुद्दों को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा। पोस्टर और बैनर लहराकर खूब नारेबाजी की गई। हंगामा बढ़ते देख कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
इस बार सत्र में लोगों की भूमिकाएं भी बदल गई हैं। नसीमुद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व में बसपा ने जमकर नारेबाजी की। भाजपा में शामिल हो चुके स्वामी प्रसाद मौर्य सदन में नहीं पहुंचे। वहीं काजिम रजा और दिल नवाज खान बसपा की बेंच पर नजर आए।
विज्ञापन