{"_id":"12c4076f63f33da8329cf22c36d1a215","slug":"dispute-over-pakistani-flag-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"और यहां 'पाकिस्तानी झंडे' पर होने लगा बवाल!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
और यहां 'पाकिस्तानी झंडे' पर होने लगा बवाल!
लखनऊ/संजय त्रिपाठी
Updated Fri, 16 Aug 2013 10:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में एक तरफ सूबे के मुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस की 67वीं वर्षगांठ पर अमन और चैन का भाषण दे रहे थे, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान के झंडे को लेकर बवाल चल रहा था।
विज्ञापन
पुसिल के मुताबिक, मामला गुरुवार सुबह का है। स्थानीय लोगों को खबर मिली कि कुछ लोग भारत के स्वतंत्रता दिवस के दिन पाकिस्तान का झंडा फहरा रहे हैं। तैस में आकर भारी संख्या में लोग लड़ने के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचकर उन्होंने काफी देर तक हंगामा किया। बहस बढ़ गई और नौबत मार-काट की आ गई। इस विवाद के चलते हरदोइया रोड पर घंटों जाम लगा रहा।
विवाद बढ़ता देख किसी ने पुलिस को इस पूरे वाकये की सूचना दे दी और इससे पहले कि कुछ अनर्थ होता, पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुसिल ने वहां मौजूद लोगों को बताया कि झंडा पाकिस्तान का नहीं, बल्कि इस्लाम का है जिसे फहराने में कोई गलत काम नहीं है।
इसके बाद, दोनों पक्षों में सुलह कराकर पुलिस ने मामला रफा-दफा कर दिया।