फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dispute over foul in football match, beaten up for saving fellow player

Lucknow News: फुटबॉल मैच में फाउल पर विवाद, साथी खिलाड़ी को बचाने पर पीटा

Tue, 18 Mar 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 18 Mar 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Dispute over foul in football match, beaten up for saving fellow player
फुटबॉल मैच में फाउल पर विवाद, साथी खिलाड़ी को बचाने पर पीटा
लखनऊ। ठाकुरगंज में मैक एरेना फुटबॉल ग्राउंड में मैच के दौरान फाउल के लिए दो टीमों में विवाद हो गया। साथी को बचाने गए चौक के विक्टोरिया स्ट्रीट निवासी मो. अशब हुसैन को विपक्षी टीम ने पीट दिया। पुलिस ने सादिक मेंहदी, अदीब तुफैल व अन्य खिलाड़ियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन


अशब के मुताबिक आठ मार्च को रात 9:30 बजे सैटसन फुटबाॅल क्लब व यूनिटी एफसी टीम का मैच था। वह सैटसन की ओर से खेल रहे थे। रात 11:30 बजे यूनिटी टीम के खिलाड़ी सादिक मेहंदी का सैटसन के अली रिजवी से फाउल को लेकर विवाद हो गया। इससे चिढ़कर सादिक उनके साथी अली को पीटने लगा। बीच-बचाव करने पर सादिक, उसके साथी अदीब तुफैल व अन्य खिलाड़ियों ने अशब को पीट दिया। उनकी नाक टूट गई और शरीर के अन्य हिस्सों में भी काफी चोटें आईं। साथियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। डिस्चार्ज होने पर शनिवार को केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


शराब के नशे में युवक पर जानलेवा हमला

लखनऊ। गोमतीनगर में शुक्रवार को दोस्त से होली मिलने गए इंदिरानगर के प्रियदर्शिनी वार्ड निवासी युवक पर शराब के नशे में दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना की जानकारी पर युवक के पिता रामनाथ ने बेटे को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। युवक को सिर में 12 टांके लगे। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक अमन राजपूत, प्रभात राजपूत, वीरू राजपूत, पुट्टी लाल और रामजी पर शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। दोनों पक्ष नशे में थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed