फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dispute on saharanpur seat

काजी परिवार में अब खुलकर जंग

Sun, 09 Mar 2014 11:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 09 Mar 2014 11:16 AM IST
विज्ञापन
dispute on saharanpur seat

सहारनपुर लोकसभा सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रशीद मसूद

विज्ञापन
परिवार की जंग अब खुलकर सामने आ गई है।

कांग्रेस ने काजी पर पलटवार करते हुए उनके भतीजे इमरान मसूद को उम्मीदवार बना दिया है। सपा ने इमरान का टिकट काटकर रशीद के बेटे शाजान को डेढ़ महीने पहले ही प्रत्याशी घोषित किया है।

मेडिकल घोटाले में सजायाफ्ता रशीद मसूद की विरासत को लेकर उनके बेटे और भतीजे के बीच मतभेद काफी पहले खुलकर सामने आ गए थे।

मसूद को सजा होने के बाद इमरान ने कांग्रेस छोड़ सपा का दामन थामा तो मतभेद और गहरा गए।

सपा ने मुजफ्फरनगर दंगों के बाद के हालात में 25 सितंबर 2012 को सहारनपुर सीट से इमरान को प्रत्याशी बना दिया।

मसूद के जेल में रहते इमरान के सपा प्रत्याशी बनने पर शाजान मसूद ने उन पर जमकर निशाना साधा था।

रशीद मसूद पैरोल पर जेल से रिहा हुए तो उन्होंने मुलायम सिंह से मुलाकात के बाद बड़ा राजनीतिक फैसला करा दिया। सपा ने इमरान का टिकट कटवाकर शाजान को सपा प्रत्याशी घोषित कर दिया। यह इमरान के लिए बड़ा झटका था।


हालांकि इमरान खुलकर कुछ नहीं बोल रहे थे लेकिन टिकट कटते ही उन्होंने मसूद पर पलटवार की तैयारी कर ली थी। उन्होंने कांग्रेस से संपर्क साधा और कांग्रेस ने उन्हें प्रत्याशी बना दिया।

ऐसा करके कांग्रेस ने भी मसूद के बेटे के सामने उनके भतीजे को मैदान में उतारकर उन्हें दलबदल करने का जवाब दे दिया है।

सहारनपुर सीट पर अब काजी के बेटे और भतीजे के बीच चुनावी जंग पर सभी की नजरें टिक गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed