फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dispute happened due to intoxication... young man was murdered with a sharp weapon

Lucknow News: नशे में हुआ विवाद... युवक की धारदार हथियार से हत्या

Thu, 31 Jul 2025 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 31 Jul 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Dispute happened due to intoxication... young man was murdered with a sharp weapon
राजू गाैतम की फाइल फोटो।
माल। माल के मडवाना गांव में मंगलवार देर रात घर के बरामदे में सो रहे ट्रैक्टर चालक राजू गौतम (45) की धारदार हथियार से सिर व चेहरे पर वार कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप गांव के ही चट्टान, बहादुर, अमित व अशोक पर लगा है। केस दर्ज कर पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। परिजनों ने शराब के नशे में हुए झगड़े के कारण हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

राजू की पत्नी ममता ने बताया कि मंगलवार शाम आठ बजे पति गांव के चट्टान, बहादुर, अमित व अशोक के साथ शराब पीने गए थे। वहां किसी बात पर राजू का उन लोगों से विवाद हो गया। आरोपियों ने राजू को जान से मारने की धमकी दी थी। घर आकर राजू ने बताया था। रात में राजू घर के बरामदे में सो गए। पत्नी एक कमरे में और परिवार के अन्य लोग दूसरे कमरे में लेट गए।
विज्ञापन


आरोप है कि देर रात चारों ने बरामदे में सो रहे राजू के सिर व चेहरे पर धारदार हथियार से वार कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में माैत का कारण सिर पर चोट लगना आया है। सिर व चेहरे पर चोट के निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर माल नवाब अहमद ने बताया कि राजू के बेटे सुजीत की तहरीर पर चारों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बहादुर, अमित व अशोक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी चट्टान की तलाश की जा रही है।

पड़ोसी ने शव देख मचाया शोर

गांव के हनुमान ने बताया कि सुबह पांच बजे शौच के लिए जाते समय पड़ोसी राजू को बरामदे में फर्श पर खून से लथपथ पड़ा देखा। हनुमान के शोर मचाने पर घटना की जानकारी राजू के परिजनों को हुई। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई।


परिवार में अकेले कमाने वाले थे राजू

राजू के परिवार में पत्नी ममता, बेटा सुजीत, बेटी काजल और कामिनी हैं। राजू ट्रैक्टर चलाकर परिवार का खर्च चलाते थे। ममता ने बताया काफी दिन पहले कुछ लोगों ने उनकी जमीन कब्जा ली थी। परिवार के पास आमदनी का कोई और जरिया नहीं है।

राजू गाैतम की फाइल फोटो।

राजू गाैतम की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed