{"_id":"5f8f48138ebc3e9bd50623b9","slug":"dispute-for-waqf-land-lucknow-news-lko5463119157","type":"story","status":"publish","title_hn":"वक्फ की दुकान पर कब्जा करने को लेकर हंगामा, पुलिस मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वक्फ की दुकान पर कब्जा करने को लेकर हंगामा, पुलिस मुस्तैद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजरतगंज में मंगलवार दोपहर अचानक सभी दुकानें बंद होने लगीं। सभी व्यापारी साहू सिनेमा के सामने स्थित एक कपड़े के शोरूम के पास जुटने लगे। यहां पर एक दुकान में कब्जेदारी का विवाद चल रहा है। दो दिन से यह विवाद चल रहा था। मंगलवार को अचानक विवाद बढ़ गया। व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं और हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। देर रात तक इस मामले में दोनों पक्षों के लोगों के बीच पंचायत चल रही थी।
एसीपी हजरतगंज राघवेंद्र मिश्रा के मुताबिक, साहू सिनेमा केसामने एक दुकान है जिसमें राजीव रस्तोगी ने कपड़े का शोरूम खोल रखा है। यह दुकान वक्फ बोर्ड की संपत्ति में आती है। 27 सितंबर को वक्फ बोर्ड के निर्देश पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर दुकान को सील कर दिया गया। इस मामले को लेकर शोरूम के मालिक राजीव रस्तोगी हाईकोर्ट गए। हाईकोर्ट ने याचिका को निस्तारित करते हुए कहा कि मामला वक्फ बोर्ड का है। इस पर निर्णय लेने का अधिकार वक्फ बोर्ड का है। हाईकोर्ट अभी इस मामले में हस्तक्षेप नहीं कर सकता है। सोमवार को हाईकोर्ट के इस आदेश को लेकर व्यापारी दुकान खोलने पहुंचे। लेकिन बोर्ड के मुतवल्ली हामिद अली ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने दुकान खोलने से मना कर दिया।
अचानक दोपहर को बंद हो गई दुकानें
मंगलवार को इस मामले में दोबारा दुकानदार ने ताला खोलने का प्रयास किया तो हंगामा शुरू हो गया। राजीव रस्तोगी का आरोप है कि वक्फ बोर्ड के लोग उनकी दुकान पर अवैध तरीके से पिछले हिस्से से कब्जा करना चाहते हैं। इसके लिए जबरदस्ती कर रहे हैं। इस बात पर हजरतगंज बाजार के व्यापारी लामबंद हो गए और दुकानों को बंद कर दिया। हंगामा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। कई बार बातचीत हुई लेकिन कोई हल नहीं निकला। देर रात करीब 10.30 बजे भी बैठक चल रही थी। वहीं एसीपी हजरतगंज के मुताबिक, अगर दुकान के कब्जे को लेकर विवाद बढ़ता है तो दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो दुकान को सील कर दिया जाएगा। कोर्ट से मालिकाना हक का आदेश हासिल करने वाले को चाबी दी जाएगी।