फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dispute between passengers and crew over seat and food on the plane

Lucknow News: विमान में सीट और खाने पर यात्री व क्रू सदस्यों में विवाद

Sun, 15 Feb 2026 01:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Dispute between passengers and crew over seat and food on the plane
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। बंगलूरू से लखनऊ आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस (आईएक्स 2048) की फ्लाइट में शनिवार को सीट और भोजन को लेकर यात्री और क्रू सदस्यों के बीच झड़प हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि विमान के लैंड होने के बाद यात्री को सीआईएसएफ ने सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया। यात्री ने एयरलाइन पर पांच घंटे तक बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है, जबकि एयरलाइन ने यात्री पर दुर्व्यवहार का दावा किया है। बंगलूरू निवासी यात्री अंकित सहाय पत्नी और तीन वर्षीय बेटे के साथ लखनऊ आ रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजनेस क्लास का टिकट होने के बावजूद उन्हें जबरन इकॉनमी क्लास में बैठाया गया। यही नहीं, पहले से बुक नॉनवेज भोजन के बजाय उन्हें वेज परोसा गया। शिकायत फॉर्म मांगने पर क्रू मेंबर्स ने अभद्र व्यवहार किया और पूरे रास्ते पानी तक नहीं दिया। अंकित ने ये भी आरोप लगाया कि लखनऊ लैंडिंग के बाद उन्हें विमान से उतरने नहीं दिया गया और पत्नी-बच्चे समेत घंटों परेशान किया गया।
विज्ञापन

दूसरी ओर, एअर इंडिया एक्सप्रेस प्रबंधन का आरोप है कि यात्री अंकित सहाय ने बोर्डिंग पास क्रू मेंबर्स पर फेंका और विमान के भीतर हंगामा किया। यात्री के इस व्यवहार से उड़ान प्रभावित हुई और सुरक्षा मानकों के तहत कार्रवाई की गई। वहीं, सरोजनीनगर थाना प्रभारी के अनुसार, दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें प्राप्त हुई हैं। प्राथमिक पूछताछ के बाद यात्री दंपती को घर जाने दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed