फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Disposal through QR code resulted in reduction of complaints

Lucknow News: क्यूआर कोड से हुआ निस्तारण, तो कम होने लगीं शिकायतें

Sun, 04 Jan 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Disposal through QR code resulted in reduction of complaints
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान।
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में क्यूआर कोड स्कैन कर शिकायत दर्ज कराने की व्यवस्था रंग ला रही है। इससे मौके पर ही शिकायतों का निस्तारण होने लगा है।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विक्रम सिंह ने बताया कि करीब तीन महीने पहले संस्थान में कई जगह पर क्यूआर कोड लगवाए गए। इन क्यूआर कोड से काई भी व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। इसे स्कैन करने के बाद उसकी शिकायत सीधे कंट्रोल रूम के साथ ही चिकित्सा अधीक्षक और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में पहुंचती है। कंट्रोल रूप से तुरंत उसका संज्ञान लेकर संबंधित व्यक्ति से संपर्क किया जाता है।
विज्ञापन

शिकायत के निस्तारण की फाइल ऑफलाइन बनाई जाती है। इसमें शिकायत का प्रकार, शिकायतकर्ता, संपर्क किए गए व्यक्ति का ब्योरा, लिए गए एक्शन और जरूरत पड़ने पर अगर किसी से स्पष्टीकरण लिया गया तो उसकी कॉपी भी रहती है। शुरुआत में क्यूआर कोड के माध्यम से रोजाना करीब 40 शिकायतें आती थीं। दिसंबर की शुरुआत में इनकी संख्या 25 से 30 और अब 20 से कम रह गई है। इसकी वजह यह भी है कि स्टाफ को इस व्यवस्था की जानकारी है। सीधे उच्च अधिकारियों तक बात पहुंचने की वजह से उनमें थोड़ा डर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजीएमयू और अन्य संस्थानों में शुरू हो व्यवस्था तो बने बात
अन्य संस्थानों में भी ऐसी व्यवस्था शुरू होने पर इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ सकते हैं। बेड क्षमता के हिसाब से केजीएमयू प्रदेश ही नहीं, देश का सबसे बड़ा संस्थान है। इतनी ज्यादा संख्या में मरीजों के पहुंचने से यहां तमाम समस्याएं भी रहती हैं। इसके बावजूद वहां सीधे अधिकारियों तक बात पहुंचाने की व्यवस्था नहीं है। इससे उनकी बात दबी रह जाती है। अगर क्यूआर कोड से शिकायत दर्ज कराने की व्यवस्था हो तो फिर मरीज और तीमारदारों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed