{"_id":"66a97e53ae377da51404fc54","slug":"disorders-found-in-cowshed-reprimanded-raebareli-news-c-101-1-slko1032-117597-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गोशाला में मिलीं अव्यवस्थाएं, फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गोशाला में मिलीं अव्यवस्थाएं, फटकार
Wed, 31 Jul 2024 05:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 31 Jul 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नसीराबाद (रायबरेली)। छतोह के खंड विकास अधिकारी ने मंगलवार को गोशालाओं का निरीक्षण किया। अव्यवस्थाएं मिलने पर मातहतों को फटकार लगाई। खामियों को दूर करने के निर्देश दिए।
बीडीओ अमित त्रिपाठी सबसे पहले कुंवरमऊ गांव स्थित गोशाला पहुंचे। यहां पशुओं को पानी पीने के लिए टंकी खाली थी। तत्काल पानी भरवाने का निर्देश दिया। ग्राम प्रधान राजाराम यादव ने कहा कि लो वोल्टेज की समस्या से सबमर्सिबल पंप नहीं चल पा रहा है। बीडीओ ने पंचायत सचिव राजेश कुमार से गोशाला में सोलर पंप व जनरेटर लगवाने का निर्देश दिया। उन्होंने छायादार वृक्ष लगवाने और गोशाला की रंगाई-पुताई कराकर सूचना पट्ट लगवाने का निर्देश दिया।
एडीओ पंचायत नागेश कुमार को हर सप्ताह एक टीम बनाकर सभी गोशालाओं की सफाई करवाने का निर्देश दिया। इसके बाद खंड विकास अधिकारी परैया नमकसार गांव की गोशाला पहुंचे, तो वहां गंदगी मिली। श्रमिकों को फटकार लगाई। पशुधन प्रसार अधिकारी संजय कुमार मिश्र ने बताया कि हल्की बरसात होने पर परिसर में कीचड़ हो जाता है।
विज्ञापन
गोशाला में चारों ओर लगाए गए तार जर्जर होने के कारण पशु गोशाला के बाहर चले जाते हैं। बीडीओ ने बाउंड्रीवाल बनवाने का निर्देश दिया। पंचायत सचिव शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि गोशाला में शव निस्तारण स्थल नहीं है। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि इस बारे में एसडीएम से बात कर समस्या का निराकरण कराया जाएगा। इस मौके पर एसडीओ आईएसबी राकेश सोनी, प्रधान प्रतिनिधि बीरेंद्र कुमार, चैतन्य सिंह भदौरिया मौजूद रहे।