{"_id":"66ec3e7b513393cb220d2093","slug":"dismissed-crpf-head-constable-and-his-female-friend-arrested-lucknow-news-c-13-knp1002-880563-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सीआरपीएफ का बर्खास्त हेड कांस्टेबल व उसकी महिला मित्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सीआरपीएफ का बर्खास्त हेड कांस्टेबल व उसकी महिला मित्र गिरफ्तार
Thu, 19 Sep 2024 08:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 19 Sep 2024 08:38 PM IST
विज्ञापन
मोहनलालगंज। छेड़छाड़ के मामले में आरोपी के पिता को कॉल कर 15 लाख की रंगदारी मांगने वाले सीआरपीएफ के बर्खास्त हेड कांस्टेबल कुलदीप यादव व उसकी महिला मित्र को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि पूरी साजिश आरोपी ने महिला मित्र के साथ मिलकर रची थी।
एसीपी रजनीश कुमार ने बताया कि आठ सितंबर को मोहनलालगंज निवासी अस्पताल की महिला कर्मचारी ने दिलीप व गोल्डी पर छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था। नगराम निवासी दिलीप के पिता को एक व्यक्ति ने फोन कर गिरफ्तारी से बचने और सुलह के नाम पर 15 लाख रुपये मांगे थे। आरोपी ने खुद को एएसपी बताया था। बातचीत का ऑडियो रिकॉर्ड कर छोटेलाल ने बिजनौर निवासी कुलदीप यादव पर केस दर्ज कराया था।
पुलिस ने सर्विलांस की मदद से बुधवार को कुलदीप को पकड़ा तो पता चला कि वह सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल था और 2 सितंबर 2022 में उसको बर्खास्त कर दिया गया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि छेड़छाड़ की पीड़ित संग मिलकर रंगदारी मांगी थी। आरोपी कुलदीप मूलरूप से झांसी का रहने वाला है।
विज्ञापन
छेड़छाड़ की घटना सही या गलत, जांच जारी
जांच में पुलिस को पता चला कि युवती और दिलीप के बीच पांच साल से दोस्ती थी। युवती ने जिस होटल में छेड़छाड़ की घटना होने की बात बताई थी, पुलिस ने वहां की सीसीटीवी फुटेज हासिल की। फुटेज में युवती व दिलीप साथ नजर आए। फिलहाल पुलिस छेड़छाड़ के मामले की जांच कर रही है कि घटना सही है या गलत। पुलिस के सूत्र बताते हैं कि अभी तक की जांच में छेड़छाड़ की पुष्टि नहीं हुई है।